Image-Twitter 
राज्य

महाराष्ट्र: औरंगाबाद पहुंची अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, जाएंगी एलोरा की गुफा, घृष्णेश्वर मंदिर

वैष्णवी वंजारी

औरंगाबाद: अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन मंगलवार को महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में पहुंचीं जहां वह बुधवार को विश्वप्रसिद्ध एलोरा की गुफाओं को देखने जाएंगी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्लिंटन दो दिनों से गुजरात यात्रा पर थीं। वह मंगलवार दोपहर यहां पहुंचीं और खुलताबाद शहर के लिए रवाना हुईं जहां वह रात्रि विश्राम करेंगी। अधिकारी ने कहा कि बुधवार को वह घृष्णेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी जो देश में 12 वां ज्योतिर्लिंग है और एलोरा की गुफा जाएंगी। उन्होंने बताया कि उनकी औरंगाबाद यात्रा के दौरान सुरक्षा के लिए करीब 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।

क्लिंटन ने सोमवार को दिवंगत कार्यकर्ता इला भट्ट द्वारा वित्त पोषित सेल्फ एम्प्लॉयड विमेंस एसोसिएशन (सेवा) के सहयोग से जलवायु परिवर्तन में लड़ाई के मकसद से महिलाओं के लिए पांच करोड़ डॉलर के ‘ग्लोबल क्लाइमेट रेजिलिएन्स फंड' की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि यह कोष जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए महिलाओं और समुदायों को सशक्त करेगा और नए आजीविका संसाधन और शिक्षा प्रदान करने में मदद करेगा।

उन्होंने एक ट्रेड यूनियन के तौर पर सेवा के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया और जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता इला भट्ट को श्रद्धांजलि दी जिनका पिछले साल नवंबर में निधन हो गया था। क्लिंटन ने सोमवार को गुजरात में ‘कच्छ के छोटा रण' में नमक के मैदान में काम करने वाले मजदूरों से मुलाकात की और नमक बनाने की विधि तथा उन्हें किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, इसके बारे में जाना। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान