रिश्वतखोरी  
राज्य

महाराष्ट्र: नवी मुंबई में सिडको के अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा

वैष्णवी वंजारी

ठाणे: महाराष्ट्र सरकार की नियोजन एजेंसी ‘सिडको' के एक अधिकारी को बृहस्पतिवार को नवी मुंबई में कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि 57 वर्षीय अधिकारी ने एक स्थानीय निवासी को भूखंड आवंटित करने के लिए सात लाख रुपये की मांग की थी, जिसका घर आगामी नवी मुंबई हवाई अड्डा परियोजना के लिए अधिग्रहित किया गया था।

इसके मुताबिक, पीड़ित ने एसीबी से संपर्क किया, जिसके बाद जाल बिछाकर अधिकारी को शिकायतकर्ता से उनके कार्यालय में तीन लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए पकड़ा गया। विज्ञप्ति के मुताबिक, आरोपी अधिकारी को भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है। (एजेंसी)

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा