File Photo 
राज्य

दूल्हे को बारात में डांस करना पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी तोड़ किसी और संग रचाया ब्याह

मृणाल पाठक

बुलढाणा: शादियों (Wedding) में अक्सर लोग ख़ुशी में झूमकर नाचने लगते हैं। बारात में तो बारातियों के साथ दूल्हा भी नाचता है। शादी में सभी लोग डांस (Dance In wedding) करते हैं। लेकिन, महाराष्ट्र में एक मामला ऐसा भी सामने आया, जिसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए हैं। दरअसल, दूल्हे (Groom Dance In Wedding) को अपनी ही शादी में डांस करना महंगा पड़ गया। जिसकी वजह से उसकी शादी टूट गई और उसे अपनी बारात वापस लेकर आना पड़ा। 

यह मामला महाराष्ट्र (Maharashtra News) के बुलढाणा (Buldhana News) स्थित मलकापुर पंगरा इलाके का है। जहां 22 अप्रैल को एक शादी होने वाली थी। शादी शाम 4 बजे होनी थी और उसकी पूरी तैयारियां भी हो चुकी थी। शादी के लिए गाजे-बाजे के साथ बारात भी निकली, जहां बाराती जमकर नाचते-गाते शादी के स्थान पर पहुंचे, लेकिन तब तक रात के 8 बज चुके थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहुत झगड़ा हुआ। यह बात इतनी ज़्यादा बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई।

जिसके बाद लड़की वालों ने यह भी आरोप लगाया कि दूल्हे खुद की शादी में शराब पी कर पहुंचा था। इसलिए लड़की के पिता ने यह शादी तोड़ दी। हालांकि, बात यही खत्म नहीं हुई, अब एक लड़की की शादी बारात आने के बाद टूटी, तो यह परिवार वालों के साथ ही गांव वालों के लिए भी बड़ी बात हो गई। इसी वजह से गांव के लोग जुटे और बारात में आए एक लड़के से लड़की की शादी करा दी।

इतना ही नहीं, पिता इस रिश्ते के लिए तैयार तो था ही, साथ ही दुल्हन भी राजी हो गई। भले ही बारात द्वार से लौट गई, लेकिन दुल्हन की शादी किसी और लड़के से हो गई। लड़की के पिता गजानन गवई ने बताया कि, '22 अप्रैल को शादी थी, बारात में डीजे लगाया था और उसमें लोग नाचने में मग्न थे। 4 बजे का मुहूर्त था, 8 बज गए इसलिए हमने अपनी लड़की की शादी दूसरे लड़के के साथ करवा दी।'

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत