राज्य

महाराष्ट्र: कोल्हापुर में भैंस बनी मौत की वजह, धक्का लगने से कुएं में गिरकर बच्ची की मृत्यु

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां कुएं में गिरने से 14 साल की एक लड़की की मौत हो गई है। आपको बता दें कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना आजरा शहर के भरत नगर इलाके से सामने आई है। बता दें कि इस बच्ची का नाम कार्तिकी सचिन सुतार है जिसकी उम्र 14 साल है। कार्तिकी अपनी दादी के साथ खेत पर गई थी तभी यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसके वजह से कार्तिकी ने दुनिया को अलविदा कह दिया।  ऐसे में अब इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। 

भैंस को लगा धक्का फिर जो हुआ...

ऐसे में अब ईद दिल दहला देने वाली घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि कार्तिकी अपनी दादी के साथ खेत पर गई हुई थी। इस बार जब वह कुएं से पानी भर रही थी, तभी पास में बंधी एक भैंस ने उसे टक्कर मार दी। भैंस की चपेट में आने से वह कुएं में गिर गई। घटना की जानकारी होने पर उसकी दादी चीख पड़ी। लेकिन तब तक समय हो चुका था। कुएं में गिरने से कार्तिकी की मौत हो गई। थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस घटना से बच्ची की परिवार वाले आहत में है। 

कुएं में  गिरकर बच्ची की मौत 

बता दें कि  इस घटना में 14 वर्षीय कार्तिक की कुएं में गिरने से मौत के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पोती के कुएं में गिरने का पता चलने पर दादी की चीख निकल गई। लेकिन जब तक ग्रामीण आए, तब तक देर हो चुकी थी। अंत में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। इस घटना से इलाके के लोग सहम गए है। 

करनाल में गरजे गृह मंत्री अमित शाह, राहुल गांधी पर लगाया अराजकता फैलाने का आरोप; कांग्रेस को दी चेतावनी

अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, SIR पर विशेष सत्र को तैयार, बोले- वोट बचाने नहीं, घुसपैठियों के लिए थी रैली

क्राइम है, अपराध नहीं, सम्राट के बयान पर सियासी घमासान, विपक्ष ने लगाई क्लास, कहा- गरीबी नहीं, पॉवर्टी है!

तिरुपति लड्डू में मिलावट मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने केस ट्रांसफर करने की मांग खारिज की

दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत ढही; 2 लोगों की मौत, कई मलबे में दबे