File Photo 
राज्य

महाराष्ट्र: अलीबाग के सफेद प्याज को मिला GI टैग

शुभम सोनडवले

अलीबाग. महाराष्ट्र (Maharashtra) में रायगढ़ जिले के अलीबाग के मशहूर सफेद प्याज का ‘भौगोलिक संकेतक' (जीआई) मिल गया है जिससे उसे अनोखी पहचान मिली है एवं उसके लिए व्यापक बाजार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि अलीबाग के सफेद प्याज का 1983 में ही आधिकारिक गजट में उल्लेख किया गया था । उन्होंने बताया कि कि इस प्याज में औषधीय गुण हैं एवं उसका हृदय रोग , कॉलेस्ट्रॉल नियंत्रण एवं इंसूलिन निर्माण में उपयोग किया जाता है।

एक अधिकारी ने कहा, "यहां के कृषि विभाग और कोंकण कृषि विश्वविद्यालय ने 15 जनवरी, 2019 को जीआई आवेदन दिया था । इस साल 29 सितंबर को पेंटेंट पंजीयक के मुंबई कार्यालय में प्रस्ताव की जांच की गयी थी और अलीबाग के सफेद बाग को जीआई टैग देने का फैसला किया गय था।" उन्होंने बताया कि इस फसल से प्रति एकड़ करीब दो लाख की औसत आमदनी होती है। (एजेंसी)

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम

रेलवे का बड़ा फैसला! ग्रुप टिकट के नियम बदले, जानें अब एक साथ कितनी सीटें बुक होंगी?