राज्य

महायुति को झटका, शरद पवार से मिले महादेव जानकर, माढा से लड़ेंगे चुनाव !

अनिल सिंह
नवभारत न्यूज नेटवर्क
मुंबई: पीएम मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए अबकी बार देश में 400 और महाराष्ट्र में 45 पार का लक्ष्य बीजेपी ने निर्धारित किया है। इसके लिए बीजेपी ज्यादा से ज्यादा दलों और नेताओं को अपने पाले में लाने का प्रयास कर रही है, लेकिन बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व की तमाम कोशिशों के बावजूद महाराष्ट्र में बीजेपी की राह आसान नहीं लग रही है।  महाराष्ट्र में महाविकास आघाड़ी में शामिल कांग्रेस सहित, शिवसेना (उद्धव) व राकां शरद (पवार) कई सीटों पर महायुति को झटका देने के लिए मजबूत रणनीति पर काम कर रहे हैं। ऐसी ही रणनीति के तहत शरद पवार ने बारामती और बीड के बाद माढा में महायुति के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहे हैं। 

बता दें कि कांग्रेस नीत महाविकास आघाड़ी (मविआ) में अभी तक सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है लेकिन राकां (एसपी) अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को अपने संभावित सात उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कुछ नाम खासतौर पर चर्चा का विषय बने। इनमें माढा (Madha) से रासप के महादेव जानकर(Mahadev Jankar), सातारा से बालासाहेब अथवा श्रीनिवास पाटिल, नगर दक्षिण से निलेश लंके, बीड से बजरंग सोनवणे अथवा ज्योती मेटे व वर्धा से अमर काले का नाम प्रमुख रहा। 


अजीत को घेरने की तैयारी
संभावित उम्मीदवारों की इस सूची को शरद पवार द्वारा अपने भतीजे अजीत पवार को सबक सिखाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। क्योंकि सूची में शामिल नामों में नीलेश लंके सहित कई अजीत के करीबी रहे हैं। महादेव जानकर और ज्योती मेटे बीजेपी के सहयोगी रह चुके हैं तो वहीं बजरंग सोनावने बीड से बीजेपी की उम्मीदवार पंकजा मुंडे के करीबी रह चुके हैं। 

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी