File Photo 
राज्य

दिलीप वालसे पाटिल बोले- महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में, हर स्तर पर पुलिस की पैनी नजर

Law and order situation under control in Maharashtra, police under close watch at every level: Dilip Walse Patil

किर्तेश ढोबले

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra) के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल (Dilip Walse Patil) ने मंगलवार को यहां कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति ‘‘नियंत्रण में'' है और पुलिस अपने-अपने स्तर पर पैनी नजर रखे हुए है।  पाटिल ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करने के बाद यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक आयोजित की गई थी। राज्य में हर जगह स्थिति नियंत्रण में है। सभी पुलिस अधिकारी अपने-अपने स्तर पर पैनी नजर रखे हुए हैं।'' उन्होंने कहा कि लोग अधिकारियों का सहयोग करें।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने मस्जिदों से तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर हटाने की शनिवार को वकालत की थी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मांग का समर्थन किया था।

इस संबंध में एक सवाल के जवाब में पाटिल ने कहा कि ऐसी मांगें भाजपा के एजेंडे का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा पड़ोसी राज्य कर्नाटक और अन्य राज्यों में भी इस मुद्दे को उठा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पहले भी कई बार कहा है कि लोगों में बेचैनी पैदा कर हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिए इस तरह के आंदोलन किए जाते हैं।''

इस सवाल का जवाब देते हुए कि क्या उन्हें लगता कि इस तरह के आंदोलन से दंगे हो सकते हैं, गृह मंत्री ने ‘नहीं' में जवाब दिया।  मंत्री ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई दंगा होगा क्योंकि हमारा पुलिस बल पूरी स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए है।'' (एजेंसी)

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक