राज्य

गर्लफ्रेंड को किसी और से बात करता देख प्रेमी ने कोयते से किया हमला

अनिल सिंह
Koyta Attack on Girlfriend: पुणे (Pune) के पिंपरी (Pimpri) से सिरफिरे आशिक की प्रेमिका (Girlfriend) पर कोयते से हमला (Koyta Attack) करने की घटना सामने आयी है। पीड़ित की शिकायत पर वाकड पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है। वेलेंटाईन डे से पहले भोसरी के कोलेवाड़ी में घटना हुई है। पुलिस जानकारी के मुताबिक प्रेमी ने पीड़िता की मौसेरी बहन पर भी हमला किया है। जोनो दोनों के विवाद में बचाव का काम कर रही थी। 
मोबाइल नहीं देने पर बॉयफ्रेंड ने घर में घुसकर गर्लफ्रेंड और उसकी मौसेरी बहन पर कोयता से हमला किया। यह घटना कालेवाडी में हुई। इस मामले में युवती ने वाकड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसके आधार पर गोले बस्ती, भोसरी के निवासी अविनाश शिवाजी लोखंडे (30) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
जब शिकायतकर्ता अपने मौसेरी बहन के घर में थी आरोपी घर में घुस गया। इस दौरान शिकायतकर्ता फोन पर किसी से बात कर रही थी। आरोपी ने पूछा किससे बात कर रही हो? यह कहकर फोन छीनने का प्रयास किया। शिकायतकर्ता ने फोन देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने अपने पास का कोयता निकालकर शिकायतकर्ता के गले पर हमला किया। जब उसकी बहन उसे छुड़ाने आई तो उसके भी गले पर हमला कर जख्मी कर दिया। 

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान