File Photo 
राज्य

कौशाम्बी: वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

वैष्णवी वंजारी

कौशाम्बी (उत्तर प्रदेश):  कौशाम्बी जिले के सैनी क्षेत्र में शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेवा घाट थाना क्षेत्र के अढौंली गांव के निवासी चंद्रशेखर (32) तथा लालचंद (20) नामक व्यक्ति मोटरसाइकिल से सैनी जा रहे थे।

रास्ते में सिराथू—धाता मार्ग पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा, लेकिन दोनों की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं। (एजेंसी)

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा