राज्य

झारखंड कोयला माफियाओं के तस्करी का अड्डा बना: आशा लकड़ा

प्रभाकर दुबे

-ओमप्रकाश मिश्र 

रांची: झारखंड (Jharkhand) में कोयला माफिया (Coal Mafia) और पुलिस-प्रशासन के गठजोड़ से बड़े पैमाने पर कोयला खदानों (Coal Mines) से कोयले की तस्करी (Coal Smuggling) की जा रही है। राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर सीधा निशाना साधते हुए ये बातें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और मेयर डॉ. आशा लकड़ा (Asha Lakra) ने कही। उन्होंने कहा कि गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बोकारो जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र में अपने समर्थकों के साथ छापेमारी कर अवैध रूप से कोयले की ढुलाई कर रहे कई ट्रकों को पकड़ा। 

सांसद ने छापेमारी कर यह साबित कर दिया है कि किस प्रकार राज्य सरकार के शह पर स्थानीय पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत से कोयले की चोरी की जा रही है। हेमंत सरकार के कार्यकाल में झारखंड की संपदा की लूट की जा रही है और पुलिस-प्रशासन मूक दर्शक बनी हुई है।

प्रतिमाह करोड़ों रुपए के कोयले की चोरी 

कोयला माफिया प्रतिमाह करोड़ों रुपए के कोयले की चोरी कर बाहर की कंपनियों को बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्या यही है हेमंत सरकार की विकास योजना। राज्य में बालू माफिया, कोयला माफिया और जमीन माफिया झारखंड की संपदा को लूट रहे है और हेमंत सरकार ने उन्हें लूट करने का छूट दे रखा है।

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध