File Photo 
राज्य

जम्मू कश्मीर: रामबन में पति ने की बीवी की हत्या, अब गिरफ्तार

वैष्णवी वंजारी

बनिहाल/जम्मू: जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में अपनी 23 वर्षीय पत्नी की हत्या करने और उसे आत्महत्या बता जांचकर्ताओं को गुमराह करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि बटोटे के पस्याल धरालता गांव की निवासी निशु देवी का शव 23 जनवरी को उसके घर में लटका हुआ पाया गया था और मौत का कारण जानने के लिए जांच शुरू की गई थी।

प्रवक्ता ने कहा कि जिला अस्पताल में मृतका का पोस्टमार्टम किया गया और उसके शव को परिजनों को सौंप दिया गया। जांच के दौरान, मृतका के माता पिता ने उसके पति और ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया। प्रवक्ता ने बताया कि मृतका के पति पवन कुमार को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई।

उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या करने और बाद में, आत्महत्या दिखाने के इरादे से, शव को लटकाने की बात स्वीकार की। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर हत्या और जनसेवक को रिश्वत देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया। (एजेंसी)

Weather Today: 20 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी, यूपी-MP और छत्तीसगढ़ में ऑरेंज अलर्ट

आज की ताजा खबर 20 अगस्त LIVE: भारी बारिश के बाद दिल्ली-एयरपोर्ट रोड और द्वारका अंडरपास में भरा पानी

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की सभी बड़ी खबरें

वंदे मातरम के शुरुआती दो पैरा ही गाएगी कांग्रेस, 1937 के उस फैसले की पूरी कहानी जानिए

सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत में भेजा गया, 25 अगस्त को मामले की सुनवाई करेगा राउज एवेन्यू कोर्ट