राज्य

ठाणे में खेले जाएंगे IPL मैच! CM एकनाथ शिंदे ने कही बड़ी बात

काजल चोपड़े

ठाणे: महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने आईपीएल (IPL) को लेकर एक बड़ी बात कही है।विधायक प्रताप सरनाईक ने मुख्यमंत्री से मांग की थी कि, ठाणे के दादोजी कोंडदेव (Dadoji Kondadev Stadium) खेल परिसर में आईपीएल मैच कराए जाएं। वहीं, मुख्यमंत्री शिंदे (CM Eknath Shinde)  ने अब विधायक की मांग को स्वीकार कर लिया है और संकेत दे दिया है। यहां की पिच बीसीसीआई (BCCI) के नियमों के मुताबिक तैयार की गई है, ऐसे में आने वाले सालों में यहां आईपीएल के मैच होना लगभग तय है।

नगर निगम के दादोजी कोंडदेव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बीसीसीआई (BCCI) के नियमों के मुताबिक पिच नहीं थी। इस वजह से यहां रणजी और अन्य क्रिकेट मैच नहीं हो पाए। हालांकि, अब इस स्टेडियम को ठीक करने के लिए नगर निगम प्रशासन पिछले कुछ वर्षों से प्रयास कर रहा है। अब नगर निगम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच तैयार की है। 

नई पिच बनने के बाद इस स्टेडियम पर हाल ही में विजय हजारे रणजी क्रिकेट मैच आयोजित किए गए थे। इस मैदान में आईपीएल टूर्नामेंट के खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। नई पिच के कारण मैदान पर रणजी क्रिकेट मैच खेलना संभव हो गया है। लेकिन, अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल मैच खेलने के लिए नगर पालिका ने मैदान में बिजली व्यवस्था का निर्माण शुरू कर दिया है। इसी पृष्ठभूमि में मुख्यमंत्री शिंदे ने रविवार को एक कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए संकेत दिया कि आईपीएल के मैच ठाणे में होंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भविष्य में आईपीएल के मैच ठाणे में खेले जाएंगे और खिलाड़ी ठाणे में रहेंगे, क्योंकि ठाणे में फाइव स्टार होटल उपलब्ध है।

चक्रवात अर्नब की रफ्तार बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत, 150 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, रेड अलर्ट

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

इस्लाम को दुनिया की कोई ताकत नहीं मिटा सकती, मस्जिदों पर मौलाना अरशद मदनी का बड़ा बयान

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी