राज्य

इंदौर: भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय का मोबाइल फोन "हैक", पुलिस कर रही मामले की जांच

वैष्णवी वंजारी

इंदौर: इंदौर के भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनके मोबाइल फोन को कथित तौर पर हैक करके कुछ लोगों को धमकाया गया और उनसे धन की मांग की गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध निरोधक शाखा) गुरुप्रसाद पाराशर ने बताया,‘‘हम साइबर विशेषज्ञों की मदद से विधायक की शिकायत पर जांच कर रहे हैं कि हैकिंग के जरिये उनके फोन नम्बर का दुरुपयोग करते हुए कुछ लोगों को धमकाया गया और उनसे धन की मांग की गई।''

पाराशर ने हालांकि मामले की जांच का हवाला देते हुए उन नामों का खुलासा नहीं किया जिन्हें विजयवर्गीय के मोबाइल नम्बर से कथित तौर पर फोन किए गए थे। गौरतलब है कि आकाश विजयवर्गीय, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं।  

Jantar Mantar Protest: जंतर मंतर पर बवाल, सैकड़ों लोगों के किया गया डीटेन; आज दिन भर क्या-किया हुआ?

Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर हंगामा, आतिशी-योगेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग हिरासत में; देखें तस्वीरें

पंजाब बॉर्डर पर BSF की सख्त कार्रवाई, 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, पूरे इलाके में हाई अलर्ट

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव