FILE- PHOTO 
राज्य

नागपुर में नाबालिग बनी दरिंदों का शिकार, सामूहिक बलात्कार से मची सनसनी

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: नागपुर जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। जहां केवल 20 रुपए की उधारी मांगने पर एक शख्स को मौत के घाट उतारा गया वहीं अब यहां सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है। बता दें कि एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। ऐसे में अब इस खौफनाक सामूहिक दरिंदगी की घटना से ले में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के मुताबिक यह नागपुर जिले के सावनेर तालुका की घटना है, जिसके बाद नागपुर में फिर एक बार महिला सुरक्षा का सवाल खड़ा हुआ है। 

पहले भी हुआ एक गैंगरेप 

गौरतलब हो कि बीते एक सप्ताह पहले नागपुर जिले से सामूहिक अत्याचार की घटना सामने आई थी। खेत में कपास लेने गई महिला से आरोपियों ने दुष्कर्म किया, इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने क्रूरता की साड़ी हदें पार कर दी जी हां प्रताड़ना के बाद महिला की हत्या कर दी। जहां यह मामला ताजा है वहीं अब एक बार फिर जिले में ऐसी ही एक घटना सामने आई है। 

दरिंदों के हाथ लगी नाबालिग

दरअसल इस शर्मसार कर देने वाले घटना के बारे में अधिक जानकारी यह है कि नागपुर जिले के सावनेर तालुका में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आपको बता दें कि यह बच्ची 10वीं कक्षा में पढ़ती है। इस छात्रा को घर छोड़ने के बहाने कार में बिठाया गया। उसके बाद बच्ची को खापा-कोडेगांव क्षेत्र में ले जाकर प्रताड़ित किया। ये दोनों आरोपी संबंधित युवती के परिचित होने के कारण जानकारी सामने आ रही है कि वह उस कार में बैठी थी। लेकिन आरोपी ने इसी मौके का फायदा उठाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है। 

गिरफ्तार हुए आरोपी 

जैसा कि हमने आपको बताया इस घटना से नागपुर जिले में सनसनी फैल गई है। बता दें कि इस घटना के सामने आते ही पुलिस ने जांच तेज कर दी है और इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के आरोपियों के नाम अक्की भोंग, पवन भासकावरे हैं। इस घटना के बारे में बात करते हुए पुलिस ने बताया है कि घटना के संबंध में आगे की जांच जारी है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप