राज्य

महाराष्ट्र में अगले 12 दिन भारी बारिश, 'इन' जिलों में ऑरेंज अलर्ट

वैष्णवी वंजारी

महाराष्ट्र: अब भी महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश नहीं हुई है, इस वजह से खेती के काम भी रुके हुए है। लेकिन आज हम आपके लिए महाराष्ट्र मानसून से जुड़ी एक अच्छी खबर लाए है। अगले कुछ दिनों में पुरे महाराष्ट्र भर में भारी बारिश की संभावना है। जी हां मराठवाड़ा के 8 जिलों में अगले 12 दिनों तक भारी बारिश की आशंका है। आइए यहां जानते है क्या कहता है मौसम विभाग...

आपको बता दें कि अगले 5 दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पुणे, रत्नागिरी और रायगढ़ समेत विदर्भ के 4 जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। वहीं विदर्भ के अन्य जिले भी येलो अलर्ट पर हैं और भारी बारिश होगी। 

गौरतलब हो कि पुणे में लगातार अगले 4 दिनों तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और जिले में भारी बारिश की आशंका है। मुंबई में भी अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सावधान रहने की अपील की है। 

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें