राज्य

फरीदाबाद में अपराधियों के हौसले बुलंद, सड़क पर पहले युवक को रॉड और हथौड़े से मारा, फिर मारी गोली- Video

मृणाल पाठक

अक्सर सुनने मिलता है कि आपसी रंजिशों (Animosity) की वजह से कई लोगों की जान चली जाती है। लोग एक दूसरे को मारने के लिए उतारू हो जाते हैं। कुछ इसी तरह की घटना फरीदाबाद (Faridabad) से सामने आई है। जहां एक शख्स को भरे चौराहे पर तीन युवक ने लोहे की रॉड और हथौड़े (Hammer) से जमकर पीटा। तीन में से एक युवक शख्स को पकड़े हुआ था और दो आरोपी उसे पीट रहे थे। इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो गया है। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसकी जमकर आलोचना की है। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा आपसी रंजिशों की वजह से हुई है। इस पिटाई की वजह से पीड़ित की पैर की हड्डियां टूट गई हाउ और उसे कई जगह भयानक चोटें भी आई है। पुलिस ने दो आरोपी को अपने गिरफ्त में ले लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। घटना बड़खल झील चौक के सेक्टर-21डी में सोमवार सुबह 10 बजे की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ललित और प्रदीप के रूप में हुई है। जबकि फरार आरोपी का नाम सचिन बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित बाइक पर जा रहा था कि तभी बदमाशों ने उसे रोका और फिर उसपर हमला करना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक आरोपी पीड़ित को पकडे हुए है और एक शख्स पीड़ित के पैर पर हथौड़े से मार रहा है, जबकि दूसरा उसे रॉड से पीट रहा है। इस घटना के बाद से ही आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। कथित तौर पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग भी की। 

इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित को मरकर आरोपी वहां से फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस की टीम ने दो आरोपी को पकड़ लिया है। फिलहाल एक आरोपी सचिन अभी भी फरार है। पुलिस के मुताबिक, मनीष के रूप में पहचाने जाने वाले पीड़ित ने कथित तौर पर 2020 में प्रदीप के भाई योगेश के साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत भी एनआईटी पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है। अपने भाई का बदला लेने के लिए आरोपी ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास और अवैध हथियारों से फायरिंग का मामला दर्ज किया है। फ़िलहाल जांच जारी है।  

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा