गडचिरोली नक्सली (फ़ाइल फोटो) 
राज्य

गढ़चिरौली में नक्सलियों से मुठभेड़, पुलिस ने जब्त की विस्फोटक सामग्री

वैष्णवी वंजारी

गढ़चिरौली:  महाराष्ट्र (Maharashtra News) के गढ़चिरौली (Gadchiroli) जिले में पुलिस (Police) ने नक्सलियों (Naxalites) से मुठभेड़ के बाद कुछ विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर और अन्य चीजें जब्त की हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।  गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने कहा कि उन्हें बुधवार शाम को खुफिया जानकारी मिली थी कि सशस्त्र नक्सली कैडर कांकेर-नारायणपुर-गढ़चिरौली सीमा पर वांगेतुरी से सात किलोमीटर पूर्व में हिद्दुर गांव में डेरा डाले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि नक्सलियों का मकसद नई खुली पुलिस चौकियों की रेकी करना और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देना था। उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली पुलिस की विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 यूनिट के जवानों की एक टीम को इलाके में तलाशी अभियान पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान शाम करीब सात बजे हिद्दुर गांव से करीब 500 मीटर दूर नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी की।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद नक्सली घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। उन्होंने बताया कि इलाके की तलाशी के दौरान पुलिस ने कुछ विस्फोटक सामग्री, डेटोनेटर, तार के बंडल, आईईडी बैटरी, सौर पैनल, नक्सली साहित्य और बैग समेत अन्य चीजें जब्त कीं। (एजेंसी)

मुंबई हाई कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, BSE और अमिताभ बच्चन का जलसा भी निशाने पर

पटियाला में कर्मभूमी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, पंजाब से बिहार जा रही थी ट्रेन

गरीब प्रदूषण नहीं फैलाते... SC ने प्रदूषण पर दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, बोले- कोई पाबंदी काम नहीं आएगी

Mini Cooper Crash Case: 3 लोगों को रौंदने वाले आरोपियों को जमानत, HC ने कहा- जनता की भावना से नहीं चलता कानून

UPSC CSE Mains Result जारी, इंटरव्यू राउंड के लिए 2,526 उम्मीदवारों का चयन; 11 नवंबर से ऐसे भर सकेंगे फॉर्म