राज्य

Intel India के प्रमुख अवतार सैनी की सड़क हादसें में मौत, तेज रफ्तार कैब ने उतारा मौत के घाट

वैष्णवी वंजारी

मुंबई: इंटेल इंडिया (Intel India) के पूर्व ‘कंट्री हेड' अवतार सैनी (Avtar Saini) की महाराष्ट्र (Maharashtra News) के नवी मुंबई ( Navi Mumbai News) में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे उस वक्त हुई जब सैनी (68) नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर साथियों के साथ साइकिल चला रहे थे। उन्होंने बताया कि तेज रफ्तार कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और वहां से भागने की कोशिश की। 

अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में सैनी घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उपनगरीय चेंबूर निवासी सैनी को ‘इंटेल 386' और ‘486 माइक्रोप्रोसेसर' की कार्यप्रणाली पर काम करने के लिए जाना जाता है। 

उन्होंने कंपनी के ‘पेंटियम प्रोसेसर' का डिज़ाइन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

(एजेंसी)

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत