File Pic 
राज्य

गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के पास 3.1 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

मृणाल पाठक

अहमदाबाद: गुजरात में नर्मदा जिले के केवडिया गांव के पास 3.1 तीव्रता का भूकंप आया। बहरहाल, इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 182 मीटर ऊंचा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' केवड़िया गांव के पास स्थित है। भूकंप के झटके सोमवार रात दर्ज किए गए।  

स्मारक के जनसंपर्क अधिकारी राहुल पटेल ने बताया कि ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि शक्तिशाली भूकंप और चक्रवात से इसे नुकसान नहीं हो। गांधीनगर स्थित भूकंप अनुसंधान संस्थान (आईएसआर) ने एक बयान में बताया कि भूकंप का केंद्र केवडिया से 12 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व में था।

आईएसआर ने कहा, ‘‘सोमवार की रात 10 बजकर सात मिनट पर 3.1 तीव्रता वाला भूकंप दर्ज किया गया, जिसका केंद्र दक्षिण गुजरात में केवड़िया से 12 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व (ईएसई) में 12.7 किलोमीटर की गहराई में था।'' जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल के किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। (एजेंसी)

BRICS Summit 2026 LIVE: शी जिनपिंग और PM मोदी की द्विपक्षीय वार्ता खत्म, 50 मिनट चली बैठक

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात