फाइल फोटो  
राज्य

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, असम की दूसरों पर निर्भरता कम करने के लिये कार्य संस्कृति विकसित करने की है जरूरत

मृणाल पाठक

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि असम को अपनी मानसिकता बदलने और एक ऐसी कार्य संस्कृति विकसित करने की जरूरत है, जिससे दूसरों पर उसकी निर्भरता खत्म हो सके। सरमा ने कहा कि अंडों सहित कई वस्तुओं को अब भी बाहर से खरीदना पड़ता है, जिससे राज्य के सकल घरेलू उत्पाद को नुकसान होता है।

उन्होंने कहा, “समय आ गया है कि एक ऐसी कार्य संस्कृति को अपनाकर एक नया असम बनाया जाए, जो दूसरों पर राज्य की निर्भरता को समाप्त करे। इस संबंध में, महिलाएं उत्पादक गतिविधियों में शामिल होकर और दूसरों को भी इसमें शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करके महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।”  

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम तिनसुकिया में असम सूक्ष्म वित्त प्रोत्साहन और राहत योजना के तहत महिला लाभार्थियों को चेक वितरित करने के एक कार्यक्रम में यह बात कही। सरमा ने कहा कि राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से लोगों को डिजिटल रूप से नागरिक-अनुकूल सेवाएं प्रदान करने के प्रयास शुरू किए हैं। (एजेंसी)

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम