राज्य

CBI, ED अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना' नहीं बल्कि ‘कानून का गहना' हैं: नकवी

काजल चोपड़े

रामपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना' नहीं बल्कि कानून का गहना" हैं। नकवी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि जो लोग जांच एजेंसियों, अदालत, सरकार और व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वे खुद सवालों से घिरे हुए हैं।

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि "करप्शन के क्रान्तिकारियों", "बेईमानी के बाहुबलियों" का बुरा वक्त चल रहा है, इसलिए वे बौखलाहट में "बेबुनियाद बयानबहादुर" बन बैठे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब ‘पिंजड़े में बंद तोता-मैना' नहीं बल्कि ‘कानून का गहना' हैं।

नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi) ने कहा, ‘‘मदरसों और वक्फ के सर्वे पर सवाल करने वाले "सियासती साजिश के सूत्रधार" हैं। भय और भ्रम का माहौल बना कर लोगों का भावनात्मक शोषण करना इनकी फितरत है। किसी को न डरने की जरूरत है न डराने की। सभी के संवैधानिक अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं, उन पर कोई हमला नहीं हो सकता।''

उनका कहना था कि पीएफआई जैसे कुछ संगठन देश के सौहार्द के ताने-बाने को ध्वस्त करने की साम्प्रदायिक साजिश कर रहे हैं, जिसे सबको मिलकर नाकाम करना है।(एजेंसी) 

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे