राज्य

बुलढाणा हादसा: बस में आग लगने पर खिड़की तोड़कर बचाई अपनी जान, यात्री ने सुनाई आपबीती

वैष्णवी वंजारी

बुलढाणा: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में शुक्रवार देर रात हुई बस दुर्घटना में जीवित बचे एक यात्री ने बताया कि उसने और कुछ अन्य यात्रियों ने बस की खिड़की तोड़कर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर एक यात्री बस में आग लगने से 25 यात्रियों की झुलस कर मौत हो गई। बस में 33 यात्री सवार थे।

पुलिस ने बताया कि एक निजी ट्रैवल्स की बस नागपुर से पुणे जा रही थी, रास्ते में बुलढाणा जिले के सिंदखेडराजा के पास शुक्रवार देर रात करीब 1.30 बजे बस डिवाइडर से टकरा गई और इसमें आग लग गई। हादसे में जीवित बचे व्यक्ति ने कहा, ‘‘बस का एक टायर फट गया और गाड़ी में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई।''

उन्होंने कहा, ‘‘मैं और मेरे बगल में बैठा एक यात्री पिछले हिस्से की खिड़की तोड़कर निकलने में सफल रहे।'' जीवित बचे व्यक्ति ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस और दमकल की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि चार से पांच यात्री बस की एक खिड़की तोड़कर निकलने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हर कोई ऐसा नहीं कर सका।'' स्थानीय निवासी ने कहा, ‘‘जो लोग बाद में बस से निकल सके उन्होंने हमें बताया कि उन्होंने राजमार्ग पर दूसरे वाहनों से मदद मांगी, लेकिन कोई नहीं रुका।'' स्थानीय निवासी ने कहा, ‘‘पिंपलखुटा में इस मार्ग पर कई दुर्घटनाएं होती हैं। मदद की गुहार लगने पर जब हम वहां गए तो हमने भयानक मंजर देखा।''

उन्होंने कहा, ‘‘अंदर मौजूद यात्री खिड़कियां तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। हमने लोगों को जिंदा जलते देखा...आग इतनी भीषण थी कि हम कुछ नहीं कर सके।'' स्थानीय निवासी ने कहा कि अगर राजमार्ग से गुजर रहे वाहन मदद के लिए रुकते तो और यात्रियों की जान बचाई जा सकती थी। (एजेंसी)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान