राज्य

BJP का नया पैंतरा, लोगों से जुड़ने के लिए मुंबई के लोकसभा क्षेत्रों में आज से शुरू करेगी ‘आशीर्वाद यात्रा'

वैष्णवी वंजारी

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आज यानी रविवार से मुंबई में सभी छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने के लिए एक यात्रा शुरू कर रही है। पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख आशीष शेलार ने बताया कि पहले दिन यात्रा दो लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी, नौ मार्च को दो अन्य लोकसभा क्षेत्रों तथा 11 मार्च को बाकी के दो लोकसभा क्षेत्रों से यात्रा गुजरेगी। पार्टी के नेता लोगों से जुड़ने के लिए अहम मंदिरों और अन्य स्थानों का दौरा कर रहे हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा और उसकी तत्कालीन सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) ने मुंबई में तीन-तीन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की थी। भाजपा ने मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तरपूर्व और मुंबई उत्तर मध्य सीट जबकि शिवसेना ने मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर जीत दर्ज की थी।

मुंबई से शिवसेना के तीन सांसदों में से मुंबई दक्षिण मध्य से सांसद राहुल शेवाले और मुंबई उत्तरपश्चिम से गजानन कीर्तिकर शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट के साथ हैं जिसे निर्वाचन आयोग ने हाल में असली शिवसेना बताया था। मुंबई दक्षिण से सांसद अरविंद सावंत शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के साथ हैं। (एजेंसी)

UP Richest Person: कौन है उत्तर प्रदेश का सबसे अमीर शख्स, कारोबार से लेकर उनकी नेटवर्थ तक, जानें सबकुछ

DRDO की बड़ी उपलब्धि, प्रलय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल; रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई

ओवैसी का बड़ा आरोप! बोले जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां मुस्लमानों को रखा जाता है शिक्षा से दूर

आप जितना बोलेंगे, कांग्रेस उतनी कमजोर होगी, नागपुर में नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर निशाना

हाथ में संविधान, काम संविधान के खिलाफ, नागपुर में राहुल गांधी पर जमकर बरसे CM फडणवीस