राज्य

माढा में बीजेपी पर पैसा बांटने का आरोप, शरद पवार गुट और भाजपा समर्थकों में मारपीट

अनिल सिंह

सोलापुर: माढा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र सुर्ख़ियों में बना हुआ है। बीजेपी और शरद पवार की एनसीपी के बीच यहां लड़ाई कांटें की होने वाली है। वहीं 6 मई की रात वोट के लिए पैसे बांटने को लेकर भारी हंगामा हो गया। उत्तरी कोरेगांव तालुका के पिंपोडे में कुछ लोगों को पैसा बांटने की जानकारी मिली। जिसके बाद इसका विरोध महागठबंधन के शरद चंद्र पवार की पार्टी एनसीपी के समर्थकों ने किया तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना के बाद सतारा के पुलिस अधीक्षक समीर शेख मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को सुन कर शिकायत दर्ज कराने को कहा।

मिली जानकारी के मुताबिक शाह नाम का एक शख्स बीजेपी उम्मीदवार रंजीतसिंह नाइक निंबालकर के लिए पैसे बांट रहा था। उनके साथ कुछ और लोग भी थे। इसी बीच एनसीपी के समर्थकों के विरोध करने पर इनके बीच आपस में झगड़ा हो गया। कहा गया कि इसके बाद कुछ लोग पैसे लेकर भाग गये।

रात में यह भी खबर आयी कि इस घटना में करीब छह लाख रुपये जब्त किये गये हैं। माढा निर्वाचन क्षेत्र, जो निवर्तमान सांसद रणजीतसिंह नाइक निंबालकर के लिए पूरी तरह से एकतरफा लग रहा था, मोहिते पाटल के विद्रोह के कारण मुश्किल में पड़ गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही वाठार पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक हुल्गे मौके पर पहुंचे। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सतारा के पुलिस अधीक्षक समीर शेख घटना स्थल के लिए रवाना हुए।

इस घटना चुनाव क्षेत्र के मतदान पर असर पड़ सकता है। इसलिए पुलिस तेजी से मामले को सुलझाने में लगी हुई है हलाकि पुलिस बल ने स्पष्ट रूप से यह नहीं बताया कि यह पैसा किस पार्टी के लिए था। इस मामले में जब पुलिस अधीक्षक समीर शेख से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह घटना दिन में हुई है और जो पैसे मिले हैं वह फूल बिक्री के लिए हैं। उन्होंने कहा कि दोनों गुटों के बीच झड़प हुई थी। लोगों को पुलिस ने शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है।

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे