बिहार 12th बोर्ड रिजल्ट (डिजाइन फोटो) 
राज्य

छात्रों के लिए अहम दिन आज! जारी होगा बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाए।

अक्सा अंसारी

पटना: शनिवार, 23 मार्च का दिन बिहार के छात्रों (Bihar Students) के लिए बेहद खास है। आज ही के दिन बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (Bihar School Examination Board, BSEB) कक्षा 12वीं के बोर्ड एग्जाम (12th Board Exam Result) के नतीजे घोषित करने वाला है। बीएसईबी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, बिहार बोर्ड 12वीं के नतीजे दोपहर 1:30 बजे घोषित किए जाएंगे। यहां आप बिहार बोर्ड के इंटरमीडिएट के परिणामों को चेक करने के स्टेप्स आसानी से जान सकते हैं।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आज कक्षा 12वीं या इंटर का रिजल्ट किया जाएगा। कक्षा 12वीं की परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइटों biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाए।
  • अब जहां इंटर रिजल्ट लिखा हो उस लिंक पर क्लिक करें।
  • ठीक तरीके से अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • ऐसा करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर लें।

इतने छात्रों ने दी थी परीक्षा

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में इस साल कुल 13,04,352 छात्र शामिल हुए थे। बीएसईबी 2024 इंटर परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हुई थी और 12 फरवरी तक आयोजित की गई थी। सभी परीक्षा दिनों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। बिहार बोर्ड ने 2 मार्च को बीएसईबी इंटर एमसीक्यू प्रकार के प्रश्नों की आंसर की जारी की थी और छात्रों को उनके खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए तीन दिन का समय दिया गया था।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज