राज्य

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषी सुनक की सास ने छुए संभाजी भिड़े के पैर, जानें वजह

काजल चोपड़े

मुंबई: इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष और अपने सामाजिक कार्यों के लिए जानी जाने वाली सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) सुर्ख़ियों में है। सुधा मूर्ति ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषी सुनक (Rishi Sunak) की सास है। वहीं, अब सुधा मूर्ति ने सोमवार को सांगली में श्री शिवप्रतिष्ठान हिंदुस्थान के संस्थापक एवं प्रमुख संभाजी भिड़े (Sambhaji Bhide) से मुलाकात की। इस दौरान सुधा मूर्ति ने संभाजी भिड़े के पैर छुए। बता दें कि, संभाजी भिड़े अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में है। 

सुधा मूर्ति भावे (Sudha Murthy) एक इवेंट के लिए थिएटर आई थीं। वहीं संभाजी भिड़े भी वहां एक कार्यक्रम के लिए पहुंचे। फिर ये दोनों थिएटर परिसर में मिले। संभाजी भिड़े  (Sambhaji Bhide) से मिलने के बाद सुधा मूर्ति ने उनके पैर छू लिए। इसके बाद दोनों कुछ देर बातें करते रहे। 

सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) ने नृसिंहवाडी में दत्ता मंदिर का भी दौरा किया। उसके बाद सुधा मूर्ति  अपने बचपन के घर कुरुंदवाड चली गईं। कई सालों के बाद उन्होंने इस घर का दौरा किया। उन्होंने अपने बचपन की यादें भी ताजा कीं। 

मालूम हो कि, संभाजी भिड़े को अपने विवादित बयान के चलते राज्य महिला आयोग ने दूसरी बार नोटिस भेजा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने सोमवार को ही ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी। चाकणकर ने कहा,' महिला पत्रकार ने बिंदी नहीं लगाने पर उनका अपमान करने के मामले महिला आयोग ने संभाजी भिड़े को एक नोटिस जारी किया था।

लेकिन, अभी तक उन्होंने इस नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इसलिए उन्हें आज फिर से नोटिस जारी किया गया है। यदि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर इस नोटिस का जवाब नहीं देते हैं, तो यह मानकर आगे की कार्रवाई की जाएगी कि उनके पास कहने के लिए कुछ नहीं है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप