राज्य

फिर हुआ समृद्धि हाईवे पर हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 1 शख्स की मौत, 2 गंभीर

वैष्णवी वंजारी

बुलढ़ाणा : आये दिन समृद्धि हाईवे (Samriddhi Highway) पर हादसे की कई ख़बरें सामने आती है। ऐसे में अब और एक भीषण हादसे की घटना सामने आई है। दरअसल यहां तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार का अगला टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और भयानक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, इस दिल दहला देने वाली घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बुलढाणा के पास भीषण हादसा 

बता दें की हादसे का शिकार हुए घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें तत्काल इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह खौफनाक वाली घटना शुक्रवार (22 सितंबर) रात बुलढाणा के पास हुई। अब तक कार में सवार मृतकों व घायलों के नाम पता नहीं चल सके हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार छत्रपति संभाजीनगर से मेहकर की ओर जा रही थी इस बीच, जैसे ही कार समृद्धि राजमार्ग पर खालेगांव चैनल नंबर 303 के पास पहुंची, अगला टायर फट गया और कार नियंत्रण से बाहर हो गई जिसके चलते यह खौफनाक हादसा हो गया जिसमें एक शख्स गई। 

हादसे में एक की मौत 

नियंत्रण खोने के बाद कुछ ही देर में कार सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। जैसा की हमने आपको बताया इस भीषण हादसे में कार सवार एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये। इस बीच घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य चलाया गया। 

8 महीने में 729 हादसे 

गौरतलब हो कि सिर्फ 8 महीने में समृद्धि हाईवे पर 729 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से 47 दुर्घटनाएं जानलेवा रही हैं। इन 47 हादसों में 101 लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य 99 हादसों में 262 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। ऐसे में अब भी यह सवाल खड़ा होता है की समृद्धि हाईवे पर इस तरह हादसे कब तक होते रहेंगे? 

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप