यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 16 अगस्त को 20 राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। IMD ने मछुवारों के लिए खास चेतावनी जारी की है।
imd red alert 16 august
16 अगस्त को भारी बारिश के आसारसौजन्य-IANS
Updated on

Aaj Ka Mausam: देशभर में मानसूनी बारिश का दौर पुरजोर तरीके से जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी आईएमडी के पूर्वानुमानों के मुताबिक, कल यानी 16 अगस्त को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

आईएमडी ने उत्तर से लेकर पूर्व और मध्य भारत तक कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। सबसे ज्यादा चिंता उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा को लेकर है, जहां कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा।

IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

राजधानी में आसमान बादलों से घिरा रहेगा और कुछ जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भी बारिश अपना असर दिखाएगी।

आईएमडी ने 16 अगस्त के लिए अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा असम-मेघालय, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, झारखंड, छत्तीसगढ़, गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है।

बारिश के साथ कई राज्यों में गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं का दौर भी देखने को मिलेगा। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना में तेज सतही हवाओं की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

मौसम में इस सक्रियता के पीछे कई सिस्टम काम कर रहे है। दक्षिण-पूर्वी झारखंड और आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके अलावा उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन मौजूद है, जिसके प्रभाव से अगले 48 घंटों में उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक और कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

imd red alert 16 august
ससुराल मेरी और मजे तुम उड़ाते हो, जब बड़े भाई ने अटलजी से मजाक में कही थी यह बात

मानसून ट्रफ सक्रिय

मानसून ट्रफ भी सक्रिय है और फिरोजपुर, रोहतक, उरई, सीधी होते हुए दक्षिण-पूर्वी झारखंड के कम दबाव वाले क्षेत्र से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। यही सिस्टम देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे है। उधर अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में भी 16 अगस्त को मौसम खराब रहने की संभावना है।

गुजरात, सोमालिया और ओमान के तटों के आसपास 45-55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं, जबकि झोंकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश और बांग्लादेश के तटों के आसपास भी तेज हवाओं की चेतावनी है। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Navbharat Live
navbharatlive.com