बेंगलुरु में जल संकट छात्राएं अस्पताल में भर्ती (डिजाइन फोटो) 
राज्य

जल संकट से जूझ रहे बेंगलुरु पर टूटी नई आफत, एक-एक कर 47 छात्राएं अस्पताल में भर्ती, 2 की हालत गंभीर

अक्सा अंसारी

बेंगलुरु: दस्त (Diarrhea) और निर्जलीकरण (Dehydration) की शिकायत के बाद अस्पताल (Hospital) में भर्ती करायी गयीं 'बेंगलुरु मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (Bengaluru Medical College and Research Institute, BMCRI)' की छात्राओं में से दो में हैजा की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे एक दिन पहले इसी संस्थान की 47 छात्राओं को दस्त और निर्जलीकरण की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के तहत राज्य निगरानी इकाई की डॉ. पद्मा एमआर ने बताया कि दो छात्राओं के नमूने हैजा की जांच में पॉजिटिव पाए गए हैं। इस घटना के बाद चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव और महिला आयोग की अध्यक्ष ने अस्पताल और छात्रावास का निरीक्षण किया। बीएमसीआरआई के निदेशक रमेश कृष्णा के मुताबिक, संस्थान के 'महिला छात्रावास' की 47 छात्राओं को शुक्रवार को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये सभी दस्त और निर्जलीकरण से पीड़ित थीं।

उन्होंने कहा, ‘‘दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद बीएमसीआरआई के छात्रावास की 47 छात्राओं को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी मरीजों के मल के नमूने जांच के लिए भेजे गए।'' उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि रिपोर्ट में कहा गया है, दो छात्राएं हैजा से पीड़ित पायी गयी हैं।''

कर्नाटक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने शुक्रवार को कहा था कि इस साल अब तक राज्य में हैजा के छह मामले सामने आए हैं, जिनमें से पांच मार्च के महीने में सामने आए थे। इन खबरों के बीच कि भीषण गर्मी के साथ-साथ जल संकट के कारण हैजा फैलने का डर पैदा हो गया है, विभाग ने स्पष्ट किया कि ये सभी मामले ‘‘छिटपुट'' हैं।

(एजेंसी)

जम्मू-कश्मीर में NIA का बड़ा एक्शन, तीन जिलों में 7 ठिकानों पर छापेमारी; आतंकी साजिश की हो रही जांच

Bihar Floods: अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने की मदद, गांव-गांव पहुंचाई राहत सामग्री; बोलीं- लोगों को भरोसे की जरूरत

सिंघु बॉर्डर पर खालिस्तानी नारे लिखने के आरोप में 3 गिरफ्तार, SFJ ने ली थी जिम्मेदारी, CCTV से मिला सुराग

BRICS Summit 2026: अमेरिकी मीडिया की नजर में बदलता समीकरण, चीन-अमेरिका की टक्कर के बीच भारत की रणनीति पर नजर

BRICS Summit 2026 LIVE: इथियोपिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता शुरू; बीजिंग से भारत के लिए रवाना हुए शी जिनपिंग