File Photo 
राज्य

भीम आर्मी चीफ पर हमला करने वाले आरोपी हिरासत में, पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से किया गिरफ्तार

किर्तेश ढोबले

लखनऊ: आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण (Chandrashekhar Azad ) पर हमला करने वाले युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चार युवकों को पुलिस ने हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है।  

मिली जानकारी के अनुसार, एसटीएफ और उत्तर प्रदेश पुलिस ने शनिवार को चारों हमलावरों को अग्रवाल ढाबा शहजादपुर अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपों को अंबाला की शहजादपुर पुलिस ने आज सुबह यूपी पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम लविश, आकाश और पोपट हैं। 4 में से तीन हमलावर उत्तर प्रदेश के रणखंडी गांव के निवासी है। वहीं एक युवक हरियाणा के करनाल के गांव गोंदर में रहता है। 

चंद्रशेखर पर चली थी गोली, कार बरामद 

उल्लेखनीय है कि भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर कार सवार युवकों ने सहारनपुर के देवबंद में जानलेवा हमला किया था। इस हमले के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को भी हिरासत में लिया था। पुलिस ने बताया था कि हमले में इस्तेमाल की गई कार बुधवार रात सहारनपुर जिले के मिरगपुर गांव से बरामद कर ली गई है। कार का नंबर प्लेट हरियाणा का है। उस कार का रजिस्ट्रेशन नंबर एचआर 70 डी 0278 है।

इस हमले को लेकर सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने घटना के बाद कहा था कि यह घटना देवबंद पुलिस थाना क्षेत्र में यूनियन सर्किल के पास शाम करीब पांच बजे हुई। पुलिस की टीम और आजाद के समर्थकों ने उन्हें पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रारंभिक जांच के मुताबिक, आजाद के वाहन पर चार गोलियां चलाई गई। उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि हमलावर चार से पांच की संख्या में थे। हालांकि इस हमले में घायल हुए चंद्रशेखर इस समय ठीक हैं और उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए अपने समर्थकों को शांत रहने की सलाह दी। इसके साथ ही भीम आर्मी चीफ ने कहा कि उन्होंने इस तरह की घटना की उम्मीद नहीं की थी।

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में ओले-आंधी का अलर्ट, UP-बिहार से MP तक बरसेंगे बादल; जानें अपने राज्य का हाल