Representational Pic 
राज्य

चॉकलेट का लालच देकर भिवंडी में 6 वर्षीय बच्ची से बलात्कार, हत्या का आरोपी बिहार से किया गया गिरफ्तार

अनिल सिंह
ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी (Bhiwandi) शहर में पिछले सप्ताह छह वर्षीय लड़की (6 year old girl) से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी हत्या कर फरार हुए 32 वर्षीय मजदूर को बिहार (Bihar) के मधुबनी से पकड़ा गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन II) नवनाथ धवले ने कहा कि कामतघर इलाके की रहने वाली लड़की 13 सितंबर को अपने घर से लापता हो गई थी और उसका शव अगले दिन सलामत अली आलम अंसारी के किराए के कमरे में एक बाल्टी में मिला था। 
धवले ने कहा कि अंसारी फरार हो गया था। लड़की की पहचान उसके कपड़े और सैंडल से की गई और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि उससे बलात्कार किया गया था। पुलिस ने बताया कि इसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। धवले ने कहा कि पुलिस ने जांच के लिए तीन टीम गठित कीं। 

इस बीच, पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति बिहार के मधुबनी भाग गया है, जिसके बाद बिहार पुलिस की मदद से आरोपी अंसारी को पकड़ लिया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अंसारी हाल ही में भिवंडी आया था और कमरे में अकेला रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि लड़की को अंसारी ने चॉकलेट का लालच दिया था। अंसारी को मंगलवार को भिवंडी लाया गया है और उससे पूछताछ के दौरान अन्य जानकारी हासिल होंगी। 

BRICS पर चिदंबरम के बयान से सियासी घमासान, BJP ने बताया नाराज फूफा, कहा- कांग्रेस को FOMO का सता रहा डर

त्योहारों पर घर जाने वालों को रेलवे का बड़ा तोहफा, 4 नई स्‍पेशल ट्रेनों का ऐलान, बुक करें कन्फर्म टिकट

पंजाब के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल का निधन, 2012 में बादल सरकार में रहे थे कैबिनेट मंत्री

प्रियंका गांधी के नाम पर बड़ा स्कैम, AI वीडियो में निवेश का लालच, ऑफिस ने किया अलर्ट

मुंबई धमाका मामले में शामिल अबू सलेम जेल से नहीं आएगा बाहर; सुप्रीम कोर्ट ने क्यों खारिज की रिहाई की याचिका?