राज्य

बारिश के कारण मकान का छज्जा गिरने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत

काजल चोपड़े

कौशांबी (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कौशांबी में बारिश (Rain) के कारण एक मकान का छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बच्चे की मौत (Death) हो गई। कौशांबी थाने के प्रभारी ने बताया कि कोसम इमाम गांव के मजरा नौहाई निवासी कमलेश पाल का बेटा भानु पाल (12) शुक्रवार शाम गांव के ही बेचू पाल के घर के छज्जे के नीचे खड़ा था।

उन्होंने बताया कि तभी बेचू पाल के घर का जर्जर छज्जा भरभरा कर गिर पड़ा, जिसके नीचे दबकर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।(एजेंसी)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान