PIC: Twitter 
खेल

यशस्वी जायसवाल का कमाल, शानदार बल्लेबाजी कर जमाया नाबाद दोहरा शतक

मृणाल पाठक

कोयंबटूर: युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) आईपीएल (IPL) में अपना शानदार खेल दिखा चुके हैं। इस समय वह दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy) में खेल रहे हैं, जहां उन्होंने शानदार दोहरा शतक जड़ दिया है। पांच दिवसीय मैच के तीसरे दिन पश्चिम क्षेत्र ने शुक्रवार को दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 376 रन बनाए। जायसवाल ने 244 गेंद की नाबाद पारी में 23 चौके और तीन छक्के भी जड़े। 

जायसवाल की शानदार बल्लेबाजी से पहली पारी में 57 रन से पिछड़ने के बाद पश्चिम क्षेत्र ने शानदार वापसी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 319 रन की बढ़त कायम कर ली और उसके सात विकेट शेष है। इस दौरान जायसावल ने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर (71) के साथ 169 और चौथे विकेट के लिए सरफराज खान (नाबाद 30) के साथ 58 रन की अटूट साझेदारी की। जिससे उनकी टीम को शानदार मजबूती प्रदान हुई। 

https://twitter.com/BCCIdomestic/status/1573270875511869442

इससे पहले दक्षिण क्षेत्र ने दिन की शुरुआत सात विकेट पर 318 रन से की, लेकिन इसमें सिर्फ नौ रन के इजाफे के साथ पूरी टीम सिमट गई। बता दें कि, पहली पारी में जायसवाल महज़ एक रन ही बना पाए थे। लेकिन दूसरी पारी में सकारात्मक शुरुआत करते हुए उन्होंने तेज गेंदबाज बासिल थंपी और सीवी स्टीफन के खिलाफ शानदार पारी खेली। 

INS Betwa: 22 साल पुराने युद्धपोत की क्या है खासियत? भाप से चलता था इंजन, अब मिलेगी डीजल की ताकत

महादेव ऐप मामले में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर छापेमारी

दिल्ली से बिहार, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और हैदराबाद का हवाई सफर हुआ दोगुना, 15 दिन में 50% तक बढ़ा किराया

जाकिर नाइक के IRF पर तीसरी बार प्रतिबंध क्यों लगा? जानिए 2016 से अब तक क्या-क्या हुआ

असम के काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और ट्रक की भिड़ंत में 26 लोगों की मौत