यशस्वी जायसवाल  सोर्स- सोशल मीडिया
खेल

Yashasvi Jaiswal Century: यशस्वी जायसवाल का लगातार दूसरा धमाका, न्यूजीलैंड दौरे पर जड़ा एक और शानदार शतक

IND A vs NZ A: यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन शतक जड़कर बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत-A ने 2 विकेट पर 227 रन बना लिए हैं।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • यशस्वी जायसवाल ने न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट में जड़ा शानदार शतक।

  • यह इस सीरीज में उनकी लगातार दूसरी सेंचुरी है।

  • खराब मौसम और बारिश के कारण पहले दिन का खेल समय से पहले ही रोकना पड़ा।

IND A vs NZ A Score Updates: न्यूजीलैंड के लिंकन में खेले जा रहे तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का जलवा देखने को मिला है। जायसवाल ने न्यूजीलैंड-A के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए शानदार 102 रनों की शतकीय पारी खेली।

यह इस सीरीज में उनकी लगातार दूसरी सेंचुरी है। जायसवाल के शतक और साई सुदर्शन की सूझबूझ भरी पारी की बदौलत भारत-A ने शनिवार को पहले दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना लिए हैं। खराब मौसम और बारिश के कारण पहले दिन का खेल समय से पहले ही रोकना पड़ा।

138 गेंदों में 102 रन, जायसवाल का आक्रामक अंदाज

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत-A की टीम को यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक शुरुआत दी। उन्होंने न्यूजीलैंड-A के गेंदबाजों पर दबाव बनाते हुए महज 127 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

जायसवाल ने अपनी 102 रनों की पारी के लिए कुल 138 गेंदें खेलीं, जिसमें कई शानदार चौके और छक्के शामिल रहे। इस शतकीय पारी से उन्होंने 19 नवंबर से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही आगामी मुख्य टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय सेलेक्टर्स को अपनी मजबूत फॉर्म का संकेत दे दिया है।

175 रनों की रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी

न्यूजीलैंड-A ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन भारतीय ओपनर्स ने उनके इस फैसले को पूरी तरह गलत साबित कर दिया। जायसवाल और साई सुदर्शन की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 175 रनों की मजबूत साझेदारी की।

जहा एक तरफ जायसवाल आक्रामक थे, वहीं साई सुदर्शन ने दूसरे छोर को संभाले रखा। पहले दिन का खेल रुकने तक सुदर्शन 77 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं।

पडिक्कल रहे फ्लॉप, जुरेल क्रीज पर मौजूद

शानदार शुरुआत के बाद भारत-A को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ज्यादा देर नहीं टिक सके और केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पहले दिन का खेल समय से पहले खत्म होने तक ध्रुव जुरेल, साई सुदर्शन के साथ नाबाद लौटे हैं।

खराब शुरुआत के बाद जायसवाल की धमाकेदार वापसी

यशस्वी जायसवाल का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। सीरीज के पहले अनऑफिशियल टेस्ट में उनका बल्ला शांत रहा था, जहाँ उन्होंने पहली पारी में 17 और दूसरी पारी में सिर्फ 5 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भी वह खाता नहीं खोल सके थे।

लेकिन इसके बाद जायसवाल ने गजब की वापसी की। उन्होंने क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेले गए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 155 रन बनाए थे और अब तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 102 रन बनाकर लगातार दूसरी सेंचुरी पूरी की।

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी

40 लाख युवा हथियार के साथ खड़े है, इरफान अंसारी के बयान पर BJP का पलटवार, राहुल गांधी का भी जिक्र

साहसी युवती को तोड़ दिया, निशा कुमारी की मौत से झारखंड में आक्रोश, CBI जांच की मांग, हेमंत सरकार बनी तमाशबीन

E20 पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल, कर्नाटक की लैब जांच में बड़ा खुलासा, 5 में से 4 पेट्रोल पंप फेल, घटा माइलेज!

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी