खेल

WWE के चेयरमैन Vince McMahon ने लिया संन्यास, ट्वीट कर कही 'ये' बात

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: WWE की दुनिया से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। WWE के चेयरमैन Vince McMahon ने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वह 77 साल के है। Vince McMahon WWE के चेयरमैन और सीईओ थे। Vince McMahon का WWE को फेमस करने में अहम योगदान रहा है। 

हाल ही में  Vince McMahon सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ' मैं 77 साल का हो गया हूं और अब वक्त है कि मैं WWE के CEO और चेयरमैन पद से रिटायर हो जाऊं। इतने साल तक मेरे लिए यह सफर बेहतरीन रहा, जहां WWE को हमने एक नए मुकाम पर पहुंचाया। मैं अपने परिवार, फैन्स और सभी साथियों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'

Vince McMahon ने कहा कि, 'फैन्स ने WWE को अपने घर में जगह दी, हर हफ्ते हमारे लिए वक्त निकाला जो एक बड़ी बात है। हमारी ग्लोबल ऑडियंस ने हमें काफी पसंद किया, कई देशों में हमारे सुपरस्टार्स का जलवा रहा। जो एक बड़ी उपलब्धि थी।' 

Vince McMahon के रिटायर होने के बाद हर किसी के मन में यही सवाल है कि, अब WWE के चेयरमैन का पद किसे मिलेगा।  सबसे पहला नाम Vince McMahon की बेटी Stephanie McMahon का आता है। जो अभी कार्यकारी चेयरमैन हैं। Stephanie McMahon लंबे समय से WWE का कामकाज देख रही हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला

20 अगस्त के घेराव से पहले झारखंड में हड़कंप! छात्रों के गुस्से को देख कांग्रेस ने बुलाई बैठक, तय होगी रणनीति

UGC NET जून 2026 में बड़ी गड़बड़ी! इन 3 विषयों की परीक्षा होगी दोबारा, NTA ने जारी किया बड़ा अपडेट