अंतिम पंघाल (सौजन्य-एक्स) 
खेल

पहलवान अंतिम पंघाल और उनकी टीम को पेरिस छोड़ने के आदेश, अनुशासन तोड़ने का लगा आरोप

पेरिस ओलंपिक से अब जल्द ही पहलवान अंतिम पंघाल और उनके सपोर्ट स्टाफ को वापस भेज दिया जाएगा। ओलंपिक के दौरान अंतिम और उनकी टीम पर अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए है। जिसके चलते उन्हें अब निर्वासन का सामना करना पड़ेगा।

प्रिया जैस

पेरिस: पेरिस ओलंपिक से अब जल्द ही पहलवान अंतिम पंघाल और उनके सपोर्ट स्टाफ को वापस भेज दिया जाएगा। ओलंपिक के दौरान अंतिम और उनकी टीम पर अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप लगाए गए है। जिसके चलते उन्हें पुलिस कार्रवाई के लिए भी बुलाया गया था।

भारत के लिए बड़ी शर्मिंदगी की बात है कि युवा पहलवान अंतिम पंघाल और उनके पूरे दल को पेरिस से निर्वासन का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इस युवा पहलवान ने अपना आधिकारिक मान्यता कार्ड अपनी छोटी बहन को सौंप दिया जिसे सुरक्षाकर्मियों ने खेल गांव से बाहर निकलते हुए पकड़ लिया।

अंतिम महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा में अपना पहला मुकाबला हारने के बाद पेरिस ओलंपिक से बाहर हो गई थी। आईओए के एक बयान में कहा गया, ‘‘भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा आईओए के संज्ञान में अनुशासनात्मक उल्लंघन का मामला लाए जाने के बाद पहलवान अंतिम और उनके सहयोगी स्टाफ को वापस भेजने का फैसला किया है।''

हालांकि आईओए ने अनुशासनात्मक उल्लंघन के बारे में कुछ नहीं बताया लेकिन एक सूत्र ने पीटीआई को विस्तृत जानकारी दी। सूत्र ने कहा, ‘‘खेल गांव जाने के बजाय वह उस होटल में पहुंच गई जहां उसके कोच भगत सिंह और साथी अभ्यास पहलवान विकास, जो वास्तव में उसका कोच है, ठहरे हुए थे।

अंतिम ने अपनी बहन को खेल गांव जाने और अपना सामान लेकर वापस आने को कहा। उसकी बहन को किसी ओर के कार्ड पर अंदर जाने के कारण पकड़ा गया और उसे बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन ले जाया गया।''

उन्नीस वर्षीय अंडर-20 विश्व चैंपियन अंतिम को भी पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया। इतना ही नहीं अंतिम के निजी सहयोगी स्टाफ विकास और भगत कथित तौर पर नशे की हालत में कैब में यात्रा कर रहे थे और उन्होंने किराया देने से इनकार कर दिया जिसके बाद ड्राइवर ने पुलिस को बुला लिया।

आईओए के एक अधिकारी ने गुस्से में कहा, ‘‘हम अभी मामले को ठंडा कर रहे हैं।'' जब संपर्क किया गया तो विकास ने इस तरह की घटना में अपनी संलिप्तता से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘आपको यह किसने बताया? अंतिम और उसकी बहन मेरे सामने बैठी हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल