-विनय कुमार
ऑस्ट्रेलिया में खेला जा रहा ICC T20 World Cup, 2022, T20 वर्ल्ड कप का आठवां सीजन है। इस दौरान अब तक 6 देश कम से कम 1 बार चैंपियन बन चुका है। दिलचस्प बात ये है कि अबकी ताज़ा सीज़न में अब तक उन सभी चैंपियन को एक न एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
भारतीय टीम बीते रविवार, 30 अक्टूबर को साऊथ अफ्रीका से (India vs South Africa T20 World Cup, 2022) हार गई। लगातार दो मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका के हाथों टीम इंडिया को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि भारत T20 World Cup का पहला विजेता है। 2007 में भारत चैंपियन बना था। इस ताज़ा वर्ल्ड कप में सभी पूर्व चैंपियन टीम कम से कम 1 मैच हार चुकी है, केवल न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका को अब तक एक भी शिकस्त नहीं मिली है। भारत का इस टूर्नामेंट में अगला, यानी चौथा मुकाबला 2 नवंबर को बांग्लादेश (India vs Bangladesh T20 World Cup, 2022) के खिलाफ होगा।
T20 World Cup का इतिहास बताता है कि श्रीलंका साल 2014 में चैंपियन बना था। लेकिन, ताज़ा टूर्नामेंट के पहले ही राउंड में नामीबिया ने उसे हरा दिया। गौरतलब है कि हाल ही में श्रीलंका ने Asia Cup T20 2022 भी जीत चुका है। वर्ल्ड कप के सुपर-12 में अब तक 2 मैच श्रीलंका की टीम हार चुकी है।
वेस्ट इंडीज ने दो बार T20 World Cup जीता है। लेकिन, इस वेस्ट इंडीज़ की टीम इस ताज़ा वर्ल्ड कप के पहले राउंड से आगे नहीं बढ़ पाई। उसे पहले मैच में स्कॉटलैंड और दूसरे मैच में आयरलैंड से हार का सामना करना पड़ा।
मेजबान ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप का डिफेंडिंग चैंपियन है. पिछले साल ओमान और यूएई में हुए टूर्नामेंट के फाइनल में उसने न्यूजीलैंड को हराकर खिताब पर कब्जा किया था. लेकिन मौजूदा सीजन के पहले मैच में उसे कीवी टीम से 89 रन से बड़ी हार मिली थी. उसका सेमीफाइनल में पहुंचना भी कठिन हो गया है।
इंग्लैंड ICC T20 World Cup 2010 का चैंपियन रह चुका है। लेकिन, ताज़ा टूर्नामेंट में आयरलैंड ने (England vs Ireland T20 World Cup, 2022) उसे धूल चटा दी। फिलहाल, उम्मीदें बनी हुई हैं, सेमीफाइनल की दौड़ से निकली नहीं है।
पाकिस्तान की ICC T20 World Cup 2009 की चैंपियन रह चुकी है। साल 2021 का सेमीफाइनल भी खेल चुकी है। लेकिन, इस वर्ल्ड कप के पहले मैच में भारत ने धोबी पछाड़ लगाई और उसके बाद जिम्बाब्वे ने धूल चटाई। इस ताज़ा टूर्नामेंट में सेमीफाइनल का रास्ता मुश्किल नज़र आ रहा है।
भारत T20 World Cup की पहली चैंपियन है। लेकिन वह जीत उसे आज से 15 साल पी ICC T20 World Cup, 2007 में मिली थी। भारत को 15 साल से इस वर्ल्ड कप की प्रतीक्षा है। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारत ने 2007 में खिताब जीता था। इस ताज़ा टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक पहुंचने के लिए अभी भारत को सुपर-12 राउंड के दोनों मैच जीतने होंगे।