भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
खेल

महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम को मिली हार, वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालीफाई का मौका गंवाया

Women’s Hockey Asia Cup 2025: भारतीय महिला हॉकी टीम को एशिया कप में चीन से 4-1 हार का सामना करना पड़ा, जिससे विश्व कप में डायरेक्ट क्वालीफाई करने का सपना टूट गया। चीन ने दबदबा बनाया।

उज्जवल सिन्हा

Women’s Hockey Asia Cup 2025 Final: महिला हॉकी एशिया कप में भारतीय महिला टीम को चीन के सामने हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ भारतीय टीम का वर्ल्ड कप में डायरेक्ट क्वालीफाई करने का सपना-सपना ही रह गया। टीन ने महिला हॉकी एशिया कप में भारत को 4-1 से हराया।

विश्व रैंकिंग में नौवे स्थान पर काबिज भारतीय टीम के पास अगले साल अगस्त में बेल्जियम और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप के लिये सीधे क्वालीफाई करने का यह सुनहरा मौका था। लेकिन चीन ने भारत की उम्मीदों को ध्वस्त कर दिया। पुरूष टीम ने इस महीने की शुरूआत में राजगीर में हुए एशिया कप के फाइनल में कोरिया को 4 . 1 से हराकर खिताब जीतने के साथ विश्व कप के लिये क्वालीफाई किया था।

भारत ने किया आक्रामक शुरुआत

भारत की शुरूआत काफी आक्रामक रही और मैच के 39वें सेकंड में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर नवनीत ने गोल भी किया। इसके तीन मिनट बाद चीन को बराबरी का मौका मिला जब उसे लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंडर काफी चुस्त थे।

पहला गोल गंवाने से सकते में आई चीन की टीम ने बेहद आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार भारतीय गोल पर हमले बोले। दूसरे क्वार्टर के दो मिनट के भीतर चीन को फिर दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोल नहीं हो सका। लगातार हमलों का फायदा उसे 21वें मिनट में मिला जब जिशिया ने पेनल्टी कॉर्नर पर बराबरी का गोल दागा।

पहले हाफ के बाद चीन ने बनाई बढ़त

इसके बाद चीन का आत्मविश्वास बढा और भारतीय डिफेंस पर उसने लगातार दबाव बनाये रखा। हाफटाइम तक स्कोर 1-1 से बराबरी पर था।भारत ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल तो दिखाया लेकिन नतीजा नहीं मिल सका । चीन के डिफेंडरों ने गेंद अपने सर्कल में घुसने ही नहीं दी । इस बीच तीसरे क्वार्टर के चौथे ही मिनट में होंग ली ने शानदार फील्ड गोल करके चीन को बढत दिला दी। एक गोल से पिछड़ने के बाद भारत ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में बहुत प्रयास किया लेकिन चीनी डिफेंस को भेद नहीं सके।

चीन ने आखिरी क्वार्टर में दो मिनट के भीतर दो और गोल कर दिये । मेइरोंग ने 51वें मिनट में और झोंग ने दो मिनट बाद फील्ड गोल करके अपनी टीम को 4-1 से जीत दिलाई। चीन ने इससे पहले 1989 में हांगकांग और 2009 में बैंकाक में एशिया कप जीता था। (एजेंसी इनपुट के साथ)

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते