खेल

महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप की पुरस्कार राशि हुई दोगुनी, पुरूषों की तुलना में अभी भी है बेहद कम

मृणाल पाठक

नियोन (स्विट्जरलैंड). यूरोपीय फुटबॉल संघों के संघ (UEFA) ने महिलाओं की यूरोपीय चैम्पियनशिप (Women's European Championship) की पुरस्कार राशि बढ़ाकर दोगुनी कर दी है। लेकिन अगर पुरूष टूर्नामेंट (Men Tournament) में दी जानी वाली पुरस्कार राशि (Prize Money) से तुलना की जाये तो इसमें अब भी भारी असमानता है।  

इंग्लैंड अगले साल जुलाई में महिलाओं की यूरोपीय चैम्पियनशिप की मेजबानी करेगा जिसे कोविड-19 महामारी के कारण एक साल के लिये स्थगित किया गया था। अगले साल 16 टीमों के बीच होने वाली महिला यूरोपीय चैम्पियनशिप में कुल 1.60 करोड़ यूरो (16 मिलियन यूरो, 1.90 करोड़ डॉलर) की पुरस्कार राशि होगी जबकि 45 लाख यूरो (50 लाख डॉलर) उन क्लबों को दिये जायेंगे जिन्होंने खिलाड़ियों को रिलीज किया है।  

वहीं 24 टीमों की पुरूष यूरोपीय चैम्पियनशिप में इस साल यूएफा की पुरस्कार राशि 371 मिलियन यूरो (435 डॉलर मिलियन) थी और क्लबों को भी खिलाड़ियों को रिलीज करने के लिये कम से कम 200 मिलियन यूरो (235 मिलियन डॉलर) की गारंटी दी गयी थी। यूएफा ने कहा कि वह ‘‘सुनिश्वित कर रहा है कि महिलाओं के खेल में भी पहले से कहीं ज्यादा पुरस्कार राशि वितरित की जाये।'' (एजेंसी)

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट