माइक टायसन 
खेल

पूर्व मुक्केबाज माइक टायसन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने केस लिया वापस

पूर्व पेशेवर मुक्केबाज माइक टायसन पर 1991 में लिमोजिन कार में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अपना मुकदमा वापस ले लिया है।

राहुल गोस्वामी

सायराक्यूज : पूर्व पेशेवर मुक्केबाज माइक टायसन पर 1991 में लिमोजिन कार में दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने अपना मुकदमा वापस ले लिया है। अमेरिकी जिला अदालत में दायर एक पत्र से यह जानकारी मिली।

इस बाबत टायसन के वकील डैनियल रुबिन के पत्र में कहा गया है कि वादी के वकील ने ‘‘मुझे सूचित किया है कि वादी अपनी शिकायत वापस ले रही है और स्वेच्छा से मामले को बंद कर रही हैं।'' न्यायाधीश मिशेल कैट्ज को सात मार्च को यह पत्र लिखा गया था।

इस बाबत महिला के वकीलों ने मंगलवार को एक बयान में कहा, ‘‘हम इस बात से बेहद निराश हैं कि अदालत ने हमें मामले में दलीलों में संशोधन करने की अनुमति नहीं दी। यह शर्म की बात है कि हमारे मुवक्किल के मामले को प्रक्रियात्मक आधार पर खारिज करना पड़ा।'' इसके साथ ही वकील डैरेन सेइलबैक द्वारा जारी बयान में कहा गया है, ‘‘हम अपने मुवक्किल के बयान के साथ खड़े हैं और उसका 100 फीसदी समर्थन करते हैं।''

जानकारी दें कि, न्यूयॉर्क में कानूनी कार्रवाई राज्य के वयस्क पीड़ित अधिनियम के तहत दायर की गई थी, जो यौन उत्पीड़न पीड़ितों को सालों या दशकों पहले हुए हमलों पर मुकदमा दायर करने के लिए एक साल का समय देती है। महिला ने अपने हलफनामे में कहा था कि वह टायसन को लिमोजिन में मिली और मुक्केबाज ने तुरंत उसे छूना शुरू कर दिया और उसे चूमने की कोशिश की थी। महिला ने आगे कहा था कि मैंने उन्हें कई बार नहीं कहा और उन्हें रुकने की कोशिश की, लेकिन वह मुझ पर लगातार हमला करते रहे। तब उन्होंने मेरे साथ दुष्कर्म किया था।

जनवरी 2023 में दायर अपने मुकदमे में महिला ने यह भी कहा था कि 1987 से 1990 तक ‘हैवीवेट चैंपियन' रहे टायसन ने अल्बानी नाइट क्लब में उनसे मुलाकात की थी और इसके बाद उन्होंने उनसे दुष्कर्म किया था। महिला ने कहा कि उसके बाद से वह ‘‘शारीरिक, मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक रूप से आहत'' रहीं। टायसन ने इन आरोपों से इनकार किया है। 1992 में एक अलग मामले में उन्हें दुष्कर्म का दोषी ठहराया गया था और उन्हें तीन साल जेल में बिताने पड़े थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान