हार्दिक सिंह (PIC Credit: Social media)  
खेल

‘सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए जीतना होगा एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी’, जानें क्यों उपकप्तान हार्दिक ने कहा ऐसा

मृणाल पाठक

नई दिल्ली: भारतीय पुरूष हॉकी टीम (Indian Hockey Team) के उपकप्तान हार्दिक सिंह (Hardik Singh) का मानना है कि पिछले साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (Asia Champions Trophy) खिताब से उनकी टीम की उपलब्धियों की नींव पड़ी और दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने के लिये यह खिताब बरकरार रखना अहम होगा ।   

भारतीय टीम ने पिछले साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सीधे पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया। इसके अलावा एफआईएच प्रो लीग में भी अच्छा प्रदर्शन किया। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी का अगला सत्र चीन में आठ से 17 सितंबर तक खेला जायेगा।   

हार्दिक ने हॉकी इंडिया की एक विज्ञप्ति में कहा, “मुझे लगता है कि भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के लिये टीम ने उस टूर्नामेंट को स्प्रिंगबोर्ड की तरह लिया। हम इस बार भी खिताब बरकरार रखने की पूरी कोशिश करेंगे।'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है और इस सफर में यह महत्वपूर्ण कदम है।'' हार्दिक ने कहा, ‘‘चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी शानदार टूर्नामेंट था। हम नये मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन की शैली के अनुरूप ढल रहे थे और स्वर्ण पदक इसका परिचायक है कि हम सही दिशा में जा रहे हैं।'' 

(एजेंसी) 

जापानी निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा महाराष्ट्र, मुंबई में JCCI प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई उच्चस्तरीय बैठक

एथेनॉल से चलेंगी गाड़ियां, लेकिन इतनी सप्लाई आएगी कहां से? सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल

जामिया में छात्रों की बड़ी जीत, यूनिवर्सिटी ने जारी किया छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल

प्रदर्शन से अर्थव्यवस्था को कितना होता है नुकसान ? कारोबार,रोजगार और जनता की जेब पर पड़ने वाले प्रभाव को समझे

40 साल की दोस्ती और हर बड़े काम में अहम भूमिका, कौन हैं मुकेश अंबानी के खास दोस्त MM?