खेल

विंबलडन मैच के दौरान कोर्ट पर रंगीन कागज फेंकना पड़ा भारी, तीन प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

काजल चोपड़े

विंबलडन: विंबलडन (Wimbledon) में ग्रिगोर दिमित्रोव के मैच के दौरान दो पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ताओं ने कोर्ट 18 की दीर्घा से कूदकर रंग बिरंगे कागज के टुकड़े कोर्ट पर फेंके जिससे मैच बाधित हुआ। इनमें एक पुरूष और एक महिला थी जिन्होंने ‘जस्ट स्टॉप आइल' की टीशर्ट पहन रखी थी। यह संगठन चाहता है कि ब्रिटिश सरकार नयी तेल, गैस और कोयला परियोजनायें रोक दे।

आल इंग्लैंड क्लब के अनुसार दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अगले मुकाबले में भी इसी समूह के प्रदर्शनकारियों ने बाधा पहुंचाई जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। दिमित्रोव ने जापानी क्वालीफायर शो शिमाबाकुरो को 6 . 1, 6 . 2, 6 . 1 से हराने के बाद प्रदर्शन के बारे में कहा ,‘‘ यह अच्छा नहीं था। लेकिन इसमें क्या कर सकते हैं।''

इसके अलावा आस्ट्रेलिया की डारिया सेविले और ब्रिटेन की वाइल्ड कार्डधारी कैटी बूल्टर के मैच में भी बाधा पहुंचाई गई। इस साल ब्रिटेन में बड़ी खेल स्पर्धाओं के दौरान इस समूह के प्रदर्शन को देखते हुए आल इंग्लैंड क्लब ने लंदन पुलिस और अन्य एजेंसियों से मिलकर विम्बलडन की सुरक्षा बढाई थी। प्रदर्शनकारियों ने एशेज टेस्ट, इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच टेस्ट , प्रीमियरशिप रग्बी फाइनल, प्रीमियर लीग फुटबॉल मैच और विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप के दौरान भी बाधा पहुंचाई थी ।(एजेंसी)

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान