खेल

New Zealand vs India 1st ODI में क्यों नहीं खेल पाएंगे KL Rahul और Axar Patel ? जानिए इसकी सबसे बड़ी वजह

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

बुधवार, 18 जनवरी को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच हैदराबाद में खेला जाएगा। श्रीलंका के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन कर चुके सलामी बल्लेबाज़ों की जोड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) और शुभमन गिल (Shubman Gill) का ओपनिंग करना तय है। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई हालिया वनडे सीरीज में 1 शानदार सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी की मदद से उन्होंने कुल 207 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ बढ़िया प्रदर्शन करने वाले केएल राहुल और अक्षर पटेल न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

तीसरे नंबर पर धमाकेदार बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) का खेलना तय है। श्रीलंका के खिलाफ खेले 3 मैचों में उन्होंने 2 जबरदस्त सेंचुरी ठोकी थी। नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के इंजर्ड हों की वजह से सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को खेलाया जा सकता है।

केएल राहुल (KL Rahul) और अक्षर पटेल (Axar Patel) इस वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। क्योंकि, ये दोनों विवाह के बंधन में गिरफ्त होने जा रहे हैं। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ बतौर विकेटकीपर खेल रहे केएल राहुल की जगह वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज़ डबल सेंचुरी ठोकने वाले आतिशी बल्लेबाज़ और विकेटकीपर ईशान किशन (Ishan Kishan) कीपिंग कर सकते हैं।

गौरतलब है कि बांग्लादेश के दौरे में 3 मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे और अंतिम वनडे मैच में ईशान किशन ने सिर्फ़ 126 गेंदों में 9 छक्के और 24 चौके की मदद से 210 रनों की पारी खेली थी।

दुनिया में महंगा ईंधन, भारत में कैसे थमी कीमतों की रफ्तार? हरदीप सिंह पुरी ने बताई वजह

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

गुरपतवंत सिंह पन्नू हत्या साजिश मामले में निखिल गुप्ता दोषी करार, अमेरिकी अदालत ने सुनाई 235 महीने की सजा

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, राहुल गांधी बोले- गांवों ने बीजेपी को जवाब दे दिया

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026