खेल

Scotland की धारदार गेंदबाज़ी के सामने West Indies हुई पस्त, Super Six Match में स्कॉटलैंड को मिला 'इतने' रनों का टारगेट

नवभारत डेस्क

वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफायर राउंड के सुपर सिक्स के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड ने (ODI World Cup 2023 Qualifire Round Tournament Super Six Scotland vs West Indies) टॉस जीता और वेस्ट इंडीज़ को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करने मैदान में उतरी वेस्ट इंडीज़ की टीम स्कॉटलैंड की धारदार बोलिंग के सामने पस्त हो गई।

वेस्ट इंडीज़ की टीम 43.5 ओवर में 181 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। और, स्कॉटलैंड को जीत के लिए 50 ओवर में 182 रनों का टारगेट दिया। वेस्ट इंडीज़ की तरफ से जेसन होल्डर ने सबसे ज्यादा 45 रन बनाए। स्कॉटलैंड की तरफ से ब्रैंडन मैकमुलेन (Brandon McMullen) ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए।

गौरतलब है कि आज शनिवार, 1 जुलाई को ICC ODI World Cup 2023 के जिंबाब्वे में खेले जा रहे क्वालीफायर राउंड टूर्नामेंट के सुपर सिक्स का तीसरा मैच स्कॉटलैंड और वेस्ट इंडीज़ के बीच खेला जा रहा है। Harare Sports Club, Harare, Zimbabwe के मैदान में खेले जा रहे इस मैच में स्कॉटलैंड अब 182 रनों के टारगेट को हासिल करने के लिए खेल रही है। 

इस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी स्कॉटलैंड और वेस्ट इंडीज़ की टीमें। 

Scotland vs West Indies Super Six Qualifire Round Tournament

स्कॉटलैंड की Playing-XI

Matthew Cross (Wicket-keeper), Chris McBride, Brandon McMullen, George Munsey, Richard Berrington (Captain), Tom Mackintosh, Chris Greaves, Mark Watt, Safyaan Sharif, Chris Sole, Michael Leask.

वेस्टइंडीज की Playing-XI

Brandon King, Johnson Charles, Shamarh Brooks, Shai Hope (Captain Wicket-keeper), Nicholas Pooran, Kyle Mayers, Kevin Sinclair, Jason Holder, Romario Shepherd, Akeal Hosein, Alzarri Joseph.

विनय कुमार

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि