Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

Punjab Farmers Protest: पंजाब में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के दिल्ली मार्च के आह्वान के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाली सड़क को सील कर दिया है।
punjab farmers protest delhi police border sealed
पंजाब-हरियाणा खनौरी बॉर्डर सीलसौजन्य-एक्स
Published on: 
Updated on: 

Punjab Farmers Delhi March: पंजाब में किसानों दिल्ली कूच करने का ऐलान कर दिया है। पंजाब के किसान भारत-अमेरिका ट्रेड डील का विरोध कर रहे है। पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में 16 अगस्त से पदयात्रा शुरू की गई है। इस पदयात्रा को देखते हुए जींद में खनौरी-दातासिंहवाला बॉर्डर सील कर दिया गया है।

किसानों को दिल्ली आने से रोका जा रहा है। इसके लिए पुलिस ने रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा रखी हैं। सड़कों पर भारी पत्थर और कंटेनर लगा दिए हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके।

किसान बचाओ पदयात्रा शुरू

आपको जानकारी दें, कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) ने 16 अगस्त से 'किसान बचाओ पदयात्रा' शुरू करने का ऐलान किया था। भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में निकाला जा रहा यह पैदल मार्च दातासिंहवाला से शुरू हुआ।

यह पदयात्रा 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचेगा। किसानों के यह पूरा मार्च 228 किलोमीटर लंबा है। मार्च को देखते हुए बीच में हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं।

सड़कों को किया गया सील

किसानों के आज दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर दिल्ली जाने वाली सड़क को सील कर दिया गया है। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) आज, 16 अगस्त को डाटासिंहवाला गांव से जंतर-मंतर तक 228 किलोमीटर लंबा 'किसान बचाओ' मार्च शुरू करने जा रहा है।

punjab farmers protest delhi police border sealed
बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com