नई दिल्ली: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) पिछले कुछ दिनों से मैदान पर नज़र नहीं आ रहे है। वहीं, अब सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शमी अपने फैंस को एक सलाह दे रहे है। इस समय शमी बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि, टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup ) में शमी को जसप्रीत बुमराह की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।
हाल ही में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक रील शेयर की है। इस रील में शमी बॉलीवुड फिल्म 'हद कर दी आपने' के सॉन्ग, ‘ओए राजू प्यार ना करियो…दिल टूट जाता है’ पर लिप्सिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह इशारों इशारों में अपने फैंस को प्यार न करने की सलाह दे रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर शमी का यह वीडियो तेजी से वायरल है। कई लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा, ‘बस करो शमी भाई, मजाक नहीं रहा अब ये।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ ये किस लाइन में आ गए भाई।’ जबकि तीसरे यूजर ने लिखा, ‘शमी भाई टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रहो हो क्या?’ इसी तरह कई लोग शमी के वीडियो पर मजे ले रहे हैं।
बता दें कि, मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में खेलने वाले थे। लेकिन, वह कोरोना के चपेट में आ गए थे। इसके बाद उन्हें फिटनेस हासिल करने के लिए एनसीए में हैं।