विथ्या रामराज Source- Social Media
खेल

Vithya Ramraj: विथ्या रामराज ने रचा इतिहास, तोड़ा PT उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में विथ्या रामराज ने 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड के समय के साथ ब्रॉन्ज जीता और 42 साल पुराना पीटी उषा का नेशनल रिकॉर्ड तोड़ दिया।

अर्पित शुक्ला

PT Usha Record Broken: एशियन गेम्स 2026 में सोमवार को विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर हर्डल्स स्पर्धा में देश के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। रामराज ने रोमांचक फाइनल में 54.75 सेकंड के साथ अपना अब तक का पर्सनल बेस्ट निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। इसी के साथ विथ्या ने दिग्गज भारतीय एथलीट पीटी उषा के 42 साल पुराने नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

भारतीय एथलीट पूरी रेस के दौरान मेडल की दौड़ में बनी रहीं। उन्होंने अंतिम क्षणों में भी अपनी स्थिति बनाए रखी, लेकिन वह मरियम करीम का मुकाबला नहीं कर सकीं।

यूएई की मरियम ने जीता गोल्ड

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की मरियम करीम ने 54.31 सेकंड के गेम्स-रिकॉर्ड समय के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि कजाकिस्तान की एडेलिना जम्स ने 54.58 सेकंड के अपने पर्सनल बेस्ट समय के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया।

पीटी उषा का रिकॉर्ड टूटा

विथ्या रामराज ने 55.42 सेकंड के पिछले नेशनल रिकॉर्ड में 0.67 सेकंड का सुधार किया। यह रिकॉर्ड पीटी उषा ने 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक में बनाया था, जहां वह ओलंपिक फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं।

पीटी उषा का 55.42 सेकंड का रिकॉर्ड 1984 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक से कायम था, जिसमें वह चौथे स्थान पर रहने के कारण बहुत कम अंतर से पोडियम से चूक गई थीं। रामराज ने साल 2023 में इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी, लेकिन एशियन गेम्स 2026 में इसमें सुधार करते हुए नया नेशनल रिकॉर्ड बना लिया।

 2023 में की थी उषा के रिकॉर्ड की बराबरी

रामराज ने इससे पहले एशियन गेम्स 2023 में उषा के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। तीन साल बाद, आखिरकार वह उस रिकॉर्ड से आगे निकल गईं जो भारतीय एथलेटिक्स में सबसे लंबे समय तक कायम रहने वाले रिकॉर्ड्स में से एक था।

अन्य भारतीय एथलीट अनु राघवन ने भी फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। लेन आठ में दौड़ते हुए राघवन ने 55.88 सेकंड (पर्सनल बेस्ट) के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। फाइनल में पहुंचने से पहले उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ समय 56.54 सेकंड था। -एजेंसी इनपुट के साथ

CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

दिल्ली में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, डबल पार्किंग चार्ज से 50% वर्क फ्रॉम होम तक; जानें नए नियम

राजस्थान के लाल का जापान में डंका! IIT से PhD के बाद टोक्यो में असिस्टेंट प्रोफेसर बने जतिन नामा

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI को नोटिस

Bhagat Singh: मैं नास्तिक क्यों हूं, भगत सिंह ने जेल में लिखा लेख, जो आज भी युवाओं को करता हैं प्रेरित