वीरेंद्र सहवाग ने बेटे आर्यवीर से बातचीत का भावुक वीडियो किया पोस्ट सोर्स-सोशल मीडिया
खेल

पापा, मैं बहुत नर्वस था... बस सीता राम का जाप कर रहा था, बेटे आर्यवीर की कामयाबी पर भावुक हुए वीरेंद्र सहवाग

Virender Sehwag: भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। वह अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे बेटे आर्यवीर के साथ जीत के बाद बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

आशीष शुक्ला

Highlights:

  • भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक वीडियो

  • अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे बेटे आर्यवीर के साथ जीत के बाद बातचीत करने का शेयर किया वीडियो

  • इस वीडियो में अंडर 19 एशिया कप में मिली सफलता और फाइनल के रोमांचक पलों को लेकर हुई बातचीत

Sehwag Emotional Reaction: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इन दिनों अपने बेटे आर्यवीर सहवाग की क्रिकेट में मिली कामयाबी को लेकर चर्चा में हैं। बेटे की उपलब्धि पर सहवाग ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने आर्यवीर के साथ हुई खास बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि फाइनल मुकाबले के दौरान उनका बेटा कितना नर्वस था। आर्यवीर ने अपने पिता को बताया कि उस समय वह सिर्फ 'सीता राम, सीता राम' का जाप कर रहे थे।

वीरेंद्र सहवाग ने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में दोनों के बीच क्रिकेट, टूर्नामेंट में मिली सफलता और फाइनल के रोमांचक पलों को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है। आर्यवीर ने 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का खिताब जीतने से लेकर फाइनल मुकाबले के दबाव तक के अपने अनुभव साझा किए।

फाइनल के दबाव में राम नाम का लिया सहारा

सहवाग ने पोस्ट में बेटे के उस जवाब को खास तौर पर साझा किया, जिसमें आर्यवीर ने बताया कि फाइनल के दौरान वह काफी घबराए हुए थे। उन्होंने कहा, पापा, मैं बहुत नर्वस था। बस सीता राम, सीता राम का जाप कर रहा था। बेटे की यह बात सुनकर पिता वीरेंद्र सहवाग ने उसके संघर्ष और सफलता के साथ-साथ उसके संस्कारों की भी सराहना की।

बेटे की सफलता से ज्यादा खास हैं ये पल

वीरेंद्र सहवाग ने अपने पोस्ट में लिखा कि जिंदगी में कुछ पल ऐसे होते हैं, जो अवॉर्ड, रन और ट्रॉफी से भी कहीं ज्यादा बड़े होते हैं। बेटे के साथ हुई यह बातचीत उनके लिए उन्हीं खास पलों में से एक है। उन्होंने कहा कि एक पिता के तौर पर वह इन यादों को हमेशा संजोकर रखेंगे।

सहवाग ने आर्यवीर को आगे बढ़ने की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह हमेशा जमीन से जुड़े रहें और अपनी मेहनत व प्रतिभा के दम पर आसमान की ऊंचाइयों को छुएं।

दरअसल, एक क्रिकेटर के लिए मैदान पर बड़ी उपलब्धियां हासिल करना जितना खास होता है, उतना ही खास उसके परिवार के लिए उस सफर को करीब से देखना भी होता है। सहवाग की यह पोस्ट भी इसी पिता-पुत्र के रिश्ते और खेल के मैदान से जुड़ी भावनाओं को बयां कर रही है।

छठ पूजा से ₹65,000 करोड़ की होगी कमाई! UP, बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों की चमकेगी अर्थव्यवस्था

IndiGo की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान भरने के बाद एयरपोर्ट लौटा विमान

सोनिया गांधी की किताब पर सियासी घमासान, दिल्ली में विमोचन पर जुटेंगे कई दिग्गज; राजनीतिक संदेश देने की तैयारी

आगामी चुनाव से पहले अभिजीत दीपके ने पसारे पैर, CJP ने यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में बनाई समितियां

भारत समिट: राहुल गांधी के समर्थन में खुलकर बोले यूरोपियन सोशलिस्ट्स के महासचिव, केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल