खेल

लाइव मैच के दौरान लगे ‘सारा भाभी, सारा भाभी' के नारे, दर्शक संग विराट कोहली ने भी लिए शुभमन गिल के मजे

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) को तीन मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हराया है। इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे मैच में भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। गिल ने इस सीरीज में 2 शतक लगाते हुए 360 रन बनाए।

इस पूरी सीरीज में शुभमन गिल (Shubman Gill) छाए रहे है। गिल की शानदार पारी को देखकर फैंस काफी खुश हो गए। शुभमन गिल को देखकर फैंस ने जोरदार नारेबाजी की है। स्टेडियम में मौजूद दर्शक के साथ विराट कोहली (Virat Kohli) ने भी दर्शकों की नारेबाजी पर रिएक्ट किया।

हैदराबाद और इंदौर में खेले गए वनडे मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद दर्शक 'सारा भाभी, सारा भाभी' के नारे लगाने लगे थे। तीसरे वनडे मैच में भी भारत के प्रदर्शन से खुश दर्शक ने ऐसे ही नारे लगाए। हैरानी की बात यह है कि, जब दर्शक गिल (Shubman Gill) के लिए नारे लगा रहे थे तो, इस पर विराट कोहली भी मजे ले रहे थे। मैच के दौरान कुछ फैंस गिल को देखकर अचानक ही सारा के नाम की नारेबाजी करने लगे। इस नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली दर्शक के नारेबाजी को एन्जॉय करते हुए मस्ती कर रहे थे। 

मालूम हो कि, इंदौर में तीसरे वनडे में भारत ने शुभमन गिल (Shubman Gill) और रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 385 रन बना दिए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टी 41.2 ओवर में 295 रन ही बना सकी। भारत ने श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

Bank Loan: मरने के बाद बैंक का कर्ज कौन भरेगा? पत्नी और माता-पिता या फिर बेटा-बेटी

मामा की बेटी से शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में बड़ी सुनवाई, जानें पूरा मामला

Aaj Ka Mausam: मौसम का बदला मिजाज, पूर्वोत्तर में भारी बारिश, दिल्ली-यूपी में कोहरा; कई राज्यों में बदला मौसम

क्रिकेट के मैदान से सियासत तक चहल की नई पारी! BJP में बड़ी जिम्मेदारी मिलते ही आया पहला रिएक्शन

LPG गैस वाले सावधान! 75 लाख ग्राहकों के कटे नाम; तुरंत करें ये काम, नहीं तो कट जाएगा आपका नाम