खेल

विराट कोहली के मुरीद हुए शेन वाटसन, कहा- टी20 विश्व कप में 'गजब' है उनका रिकॉर्ड

काजल चोपड़े

नयी दिल्ली: विराट कोहली (Virat Kohli) की बल्लेबाजी के मुरीद आस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व हरफनमौला शेन वाटसन (Shane Watson) ने टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2022) में उनके रिकॉर्ड को ‘गजब‘ बताया है। कोहली अब तक इस टी20 विश्व कप में तीन अर्धशतक लगा चुके हैं और टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने का 1016 रन का रिकॉर्ड तोड़ा।

वाटसन (Shane Watson) ने स्टार स्पोटर्स पर कहा ,‘‘ टी20 विश्व कप में 80 से ऊपर की औसत से एक हजार से अधिक रन। कमाल के आंकड़े हैं।'' उन्होंने कहा ,‘‘ टी20 क्रिकेट काफी जोखिम भरा होता है। बल्लेबाजी में जोखिम लेने पड़ते हैं और उसने इतनी जबर्दस्त औसत से रन बनाकर भारत के लिये इतने मैच जीते हैं।''

उन्होंने कहा ,‘‘ वह गजब है और उसके आंकड़े और भी गजब है। इतने जोखिम वाले प्रारूप में इतने रन बनाना और लगातार बनाना कमाल है।'' कोहली ने इस विश्व कप में अब तक 220 रन बना लिये हैं। जयवर्धने ने 31 पारियों में 1016 रन बनाये थे लेकिन कोहली ने महज 23 पारियों में इतने रन बनाये हैं। (एजेंसी)

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन